{"_id":"65177900759b315a79050fc6","slug":"be-careful-if-you-are-taking-gas-medicine-there-is-a-risk-of-kidney-failure-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : विशेषज्ञों की चेतावनी- गैस की दवा खा रहे हैं तो हो जाइए सावधान, किडनी फेल होने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : विशेषज्ञों की चेतावनी- गैस की दवा खा रहे हैं तो हो जाइए सावधान, किडनी फेल होने का खतरा
Sat, 30 Sep 2023 06:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 Sep 2023 06:55 AM IST
सार
इतना ही नहीं, अगर 4 हफ्ते से ज्यादा इसका सेवन किया तो ये पेट के एसिड को भी खत्म कर देगी। इससे पेट में संक्रमण शुरू हो जाएगा। पीजीआई गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग की प्रमुख प्रो. उषा दत्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप रोजाना गैस की दवा खा रहे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि गैस की गोली आपकी किडनी खराब कर सकती है। इतना ही नहीं, अगर 4 हफ्ते से ज्यादा इसका सेवन किया तो ये पेट के एसिड को भी खत्म कर देगी। इससे पेट में संक्रमण शुरू हो जाएगा। पीजीआई गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग की प्रमुख प्रो. उषा दत्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रो. दत्ता ने बताया कि गैस की परेशानी पर काबू पाने के लिए ही इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी ने गैस की दवाओं यानी पीपीआई के सेवन संबंधी गाइडलाइन जारी की है। उन्होंने बताया कि विश्व में अब तक इस संबंध में हुए विभिन्न शोधों के परिणाम में पाया गया है कि यह दवा के लंबे समय तक सेवन करने वालों में आयरन की कमी के साथ विटामिन बी12 को बाधित करती है।
विज्ञापन
वहीं, इसके सेवन से हम पेट में बनने वाले अच्छे एसिड को भी दबा देते हैं इसलिए इस संबंध में गाइडलाइन जारी करना जरूरी हो गया था। इसमें विभाग की प्रो. उषा दत्ता के मार्गदर्शन में काम किया गया है। इस विश्लेषण को इंडियन जरनल ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी में जून 2023 में प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन
कई बीमारियों का जोखिम
गैस की दवा बोन फ्रेक्चर, हाइपोमैग्नीसिमिया, विटामिन बी12 और आयरन डिफीशिएंसी, पेट संबंधी संक्रमण, एक्यूट इंट्रस्टाइनल नेफ्रैटिस जैसे मर्ज का कारण बन सकती है। पीपीआई तीव्र अंतरालीय नेफ्रैटिस को ट्रिगर कर सकता है, जो एक संभावित गंभीर प्रतिकूल घटना है, जो आमतौर पर तीव्र गुर्दे की चोट से जुड़ी होती है।