फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Be care.. Chandigarh Tommrrow route is below

कृपया ध्यान दें.. चंडीगढ़ का कल ये रहेगा रूट

Mon, 25 Jan 2021 02:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Be care.. Chandigarh Tommrrow route  is below
चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस पर सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए यातायात पुलिस ने शहर के रूट में बदलाव किया है। परेड ग्राउंड और उसके आसपास के क्षेत्र में 26 जनवरी को सुबह 6.30 बजे के बाद से कार्यक्रम समाप्त होने तक यातायात रूट में बदलाव रहेगा। इसके अलावा कुछ महत्वपूर्ण सड़कों को कार्यक्रम समाप्त होने तक आम जनता के लिए बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर जानकारी दी कि सेक्टर-16/17/22/23 से सेक्टर-22/ए गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप के समीप छोटे चौक व सेक्टर-16/17 डिवाइडिंग रोड से जन मार्ग सेक्टर-16/17/22/23 चौक तक और सेक्टर-17 पुरानी कोर्ट से सेक्टर 17 के पीछे शिवालिक होटल तक परेड ग्राउंड तक पहुंचने का मार्ग गणतंत्र दिवस की सुबह 6.30 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक बंद रहेगा।
विज्ञापन

---- बॉक्स
इन जगहों पर रहेगा यातायात में बदलाव
सेक्टर-17 परेड ग्राउंड जाने के लिए आईएसबीटी चौक से 17/18 लाइट प्वाइंट की तरफ से जाना होगा। सेक्टर-22 ए के बाजार में दुकानों के सामने पार्किंग में सुबह किसी भी सामान्य पार्किंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। विशेष रूप से आमंत्रित लोग परेड ग्राउंड से सेक्टर 16/17/22/23 (क्रिकेट स्टेडियम चौक) के गोल चक्कर मैदान से होते हुए अपने वाहनों को सेक्टर-22/ए पार्किंग क्षेत्र के सामने पार्क करेंगे। सेक्टर-17/18 लाइट प्वाइंट, अरोमा लाइट प्वाइंट, सेक्टर 18/19 से आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट करके ट्रैफिक को आईएसबीटी सेक्टर 17 चौक की तरफ सुबह 11 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक मोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------- बॉक्स
बसों का यहां से होगा प्रवेश
हरियाणा, पंजाब, हिमाचल सहित अन्य जगहों से सेक्टर-17 बस अड्डे आने के लिए बसों को सेक्टर-22 स्थित बिजवाड़ा चौक से बस अड्डे चौक, हिमालय मार्ग से होकर पिकाडली चौक से सेक्टर-22 गुरदयाल पेट्रोल पंप को लगते छोटे चौक से बस स्टैंड में प्रवेश करना होगा।

----बाक्स
लोगों से सहयोग की अपील
1. आम जनता परेड ग्राउंड में सुबह 9.30 बजे तक रुके
2. विशेष आमंत्रित लोग सेक्टर-22 के सामने से गेट नंबर 3, 4 और 5 से परेड ग्राउंड में प्रवेश करें
4. एक मूल फोटो पहचान पत्र साथ रखें
5. विशेष आमंत्रित लोग वाहनों पर पार्किंग लेबल प्रदर्शित करें
6. माचिस की डिब्बी, चाकू, सिगरेट, हथियार, शराब, ज्वलनशील वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना वर्जित
--- बॉक्स
राजभवन के पास भी यातायात में बदलाव
उधर, पंजाब और हरियाणा राजभवन में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर लोगों की सहूलियत के लिए अस्थाई रूप से रूट बदलाव किया गया है। सेक्टर-5,6,7,8 के गोल चक्कर के पंजाब राजभवन के सामने सड़क व चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के पास विज्ञान पथ और सुखना पथ की टी-प्वाइंट को दोपहर बाद 3.30 बजे से समारोह समाप्ति तक आम जनता के लिए बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed