फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Be Aware while purchasing sweets on diwali festival

अलर्टः दीवाली की मिठाई खरीदने से पहले खबर पढ़ें, कहीं ये धोखाधड़ी आपके साथ न हो जाए

Wed, 23 Oct 2019 10:18 AM IST
खुशबू गोयल नरिंदर वैद्य, अमर उजाला, जालंधर
नरिंदर वैद्य, अमर उजाला, जालंधर Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 23 Oct 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Be Aware while purchasing sweets on diwali festival
sweet - फोटो : अमर उजाला
दीपावली के त्योहार में हर कोई मिठाइयां बांट कर अपनी खुशी का इजहार करता है, लेकिन आम आदमी को पता ही नहीं है कि उनके साथ धोखाधड़ी भी हो रही है। मिठाई बेचने वाले दुकानदार मिठाई के डिब्बे के जरिये उनको चपत लगा रहे हैं। दरअसल दीवाली हो या कोई भी अन्य ऐसा त्योहार हो जिसमें मिठाई बांटी जाती है, इस दौरान मिठाई बेचने वाले दुकानदार मिठाई के साथ ही गत्ते का डिब्बा भी तोल रहे हैं।
विज्ञापन


मिठाई के लिए तैयार गत्ते के डिब्बे का वजन जानबूझ कर 180 से 200 ग्राम तक रखा जाता है। लोग अगर 200 रुपये किलो वाली मिठाई खरीदते हैं तो एक किलो मिठाई में से 200 ग्राम मिठाई के डिब्बे के वजन के कारण कम हो जाती है। अगर हम 200 रुपये किलो की मिठाई की बात करें तो 200 ग्राम मिठाई 40 रुपये की बन जाती है।
विज्ञापन


इसका मतलब है कि एक दुकानदार मात्र गत्ते के डिब्बे के बदले में ग्राहक से 40 रुपये वसूल रहा है। जबकि इस डिब्बे की कीमत 10 से 15 रुपये से अधिक नहीं होती है। मिठाई बेचने वाला दुकानदार 15 रुपये के डिब्बे के बदले में 40 रुपये की मिठाई ग्राहक को कम दे रहा है, जिसके बारे में लोग अंजान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कह कर तैयार कराया जाता है 200 ग्राम का डिब्बा

इस बारे में सोनू बॉक्स के मालिक सोनू का कहना है कि त्योहार के दिनों में ही नहीं बल्कि आम दिनों में भी कई दुकानदार 200 ग्राम का डिब्बा कहकर बनवाते हैं। दुकानदार की तरफ से सख्त हिदायत होती है कि उनका बना डिब्बा 200 ग्राम से कम न हो। अगर किसी कारण डिब्बे का वजन कुछ ग्राम कम हो जाता है, तो वजन के हिसाब से उनके रुपये काट लिए जाते हैं। दीवाली के दिनों में तो कभी-कभी यह डिब्बा 220 से 230 ग्राम तक भी बनवाया जाता है।

अधिकारियों को दिए हैं सख्त कार्रवाई के आदेश : कंट्रोलर
इस बारे में जिला खाद्य सप्लाई कंट्रोलर नीलकंठ शर्मा का कहना है कि कोई भी दुकानदार डिब्बे मिठाई के साथ नहीं तोल सकता। दुकानदार डिब्बे के रुपये ग्राहक से अलग से ले सकता है। वह इस मामले में मीटिंग करके अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि मिठाई के साथ डिब्बा तोलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed