{"_id":"6eba3892bebf643231dbe22234908e05","slug":"be-aware-to-eat-smosa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोसा खाने से पहले यह खबर पढ़ लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समोसा खाने से पहले यह खबर पढ़ लें
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Sat, 20 Dec 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रेस्त्ररां में समोसे खाने पहुंचे युवकों को उसमें मरी हुई मक्खी मिली तो वे हतप्रभ रह गए। जब उन्होंने इसके बारे में रेस्त्ररां संचालक को अवगत कराया तो उसने उल्टा जवाब दिया। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दी।
विज्ञापन
पानीपत के विकास नगर निवासी मनोज दलाल ने अपने साथी दीपक ढाका, रोहित गहलावत और सचिन के साथ शुक्रवार को समोसा खाने का मन बनाया।
वे गाड़ी से दोपहर करीब 1.30 बजे छोटूराम चौक पर स्थित एक रेस्त्ररां में पहुंचे। उन्होंने खाने के लिए समोसे खरीदे। खाने के लिए समोसे तोड़े ही थे कि एक के अंदर मक्खी मरी हुई मक्खी मिली।
विज्ञापन
समोसे में मक्खी मिलने की सूचना जब उन लोगों ने रेस्त्ररां संचालक को दी तो उसने उल्टा जवाब दिया। उसने कहा कि क्या लोग मक्खी को हटाने के बाद खाते नहीं है।
विज्ञापन
थोड़ी नोकझोंक के बाद वे लोग वहां से चले आए और सिविल अस्पताल पहुंचकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पृथ्वी सिंह से मुलाकात की और उस समोसे को दिखाया जिसमें मरी हुई मक्खी मिली थी। इस पर अधिकारी ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।