{"_id":"b7b29220fd95015b71eadf2da11258dd","slug":"be-aware-leopard-in-khuddalahora-village-in-chandigarh-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में यहां जाएं तो सावधान! तेंदुआ हो सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में यहां जाएं तो सावधान! तेंदुआ हो सकता है
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Apr 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक माह बाद फिर से खुड्डा लाहौरा इलाके में तेंदुआ दिखा। इलाके में फिर दहशत का माहौल बन गया। मंगलवार रात को गुरुद्वारे से अनाउंसमेंट कर लोगों से घरों में रहने की अपील की गई।
विज्ञापन
खुड्डा लाहौरा स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पीछे कुछ लोगों ने तेंदुए को नील गाय के पीछे भागते देखा है। तेंदुए को देखने वालों ने इसकी सूचना इलाके के सरपंच राकेश शर्मा को दी।
विज्ञापन
सरपंच ने बताया है कि एहतियात के तौर पर मंगलवार रात को गुरुद्वारे से लोगों को सूचना दी गई है कि वे रात के वक्त खेतों में न जाएं। बच्चों को अकेले न निकलने दें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि व्यस्त होने के कारण वह फारेस्ट डिपार्टमेंट को इसकी सूचना नहीं दे पाए। बुधवार सुबह इस बारे में डिपार्टमेंट को सूचना दी जाएगी।
एक महीने पहले विभाग ने लगाया था पिंजरा
एक महीने पहले इन इलाकों में तेंदुए की दहशत थी। बोटेनिकल गार्डन, धनास व आसपास के इलाकों में कुछ पंजों के निशान भी देखे गए थे। फारेस्ट डिपार्टमेंट ने कई दिन तक पिंजरा लगाया। ड्रोन से भी तेंदुए की तलाश की गई, लेकिन कुछ भी नहीं दिखा। आखिरकार 15 दिन की मेहनत के बाद पिंजरा हटा दिया गया था।