{"_id":"5bcdbbb1bdec2269b8462f39","slug":"batala-s-simardeep-singh-martyr-in-mizoram","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चल रही थी शादी की तैयारी, सीमा पर शहीद हो गया बटाला का लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में चल रही थी शादी की तैयारी, सीमा पर शहीद हो गया बटाला का लाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Updated Mon, 22 Oct 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
शहीद सिमरदीप सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से एक महीना पहले मिजोरम के ब्रह्मा बार्डर पर तैनात बटाला के रहने वाले बीएसएफ जवान सिमरदीप सिंह रविवार को गोली लगने से शहीद हो गए। नवंबर महीने में जवान की शादी थी। इसके लिए घर में तैयारियां चल रही थी कि अचानक खुशियां मातम में बदल गई। शहीद का पार्थिव शरीर आज शाम तक बटाला पहुंचेगा। इसके बाद सैन्य सम्मानों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहीद सिमरदीप सिंह (27) पुत्र बलजीत सिंह निवासी दशमेश नगर जीटी रोड बटाला करीब डेढ़ साल पहले ही बीएसएफ में भर्ती हुए थे। उन्हें सेना में जाने का बचपन से ही शौक था। वहीं, बड़े होने पर उनके बचपन के ज्यादातर दोस्त बीएसएफ में ही भर्ती हुए थे। इसके चलते वे भी अपने जोश और देश के प्रति उत्साह को लेकर बीएसएफ में ही भर्ती हो गए।
विज्ञापन
इस संबंध में शहीद सिमरदीप सिंह के पिता बलजीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह वह घरेलू सामान लाने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। तभी करीब 12 बजे सुबह उन्हें फोन आया कि उनका बेटा शहीद हो गया है। उन्हें दो गोलियां लगी हैं। इसके बाद फोन काट दिया गया। इन दो बातों के अलावा उन्हें कुछ नहीं बताया गया।
विज्ञापन
बलजीत सिंह ने बताया कि अगले महीने की 21 नवंबर को उनके बेटे सिमरदीप सिंह की शादी होनी थी। शादी के कारण घर में पेंट करवाने का काम चल रहा था। एक फोन के बाद सारी खुशियां अचानक मातम में बदल गई। शहीद अपने पीछे माता पलविंदर कौर, पिता बलजीत सिंह और दो छोटे भाइयों को छोड़ गए हैं। वहीं, दादा वरियाम सिंह का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।