फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Barala will file nomination for Rajya Sabha today.

Chandigarh News: राज्यसभा के लिए आज बराला दाखिल करेंगे नामांकन

Wed, 14 Feb 2024 08:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
Barala will file nomination for Rajya Sabha today.
दूसरा उम्मीदवार नहीं आने की स्थिति में निर्विरोध चुने जाएंगे
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा की राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला वीरवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के अलावा कई मंत्री और विधायक मौजूद भी रहेंगे। यदि वीरवार को कोई और उम्मीदवार नामांकन नहीं करेगा तो उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं आने की स्थिति में उन्हें वीरवार को ही विजयी घोषित किया जा सकता है। यदि कोई नामांकन करता भी है तो तब भी भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। भाजपा के 41 विधायक हैं। जजपा के साथ निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।

मौजूदा सांसद डीपी वत्स का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है। बीते रविवार को भाजपा ने सुभाष बराला को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया था। बराला सीएम के करीबी हैं और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं। साल 2019 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी सीएम मनोहर लाल ने उन्हें हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। हाल ही में उन्हें किसान कल्याण प्राधिकरण के चेयरमैन का जिम्मा भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed