फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Banner put up on the wall of police headquarters, warning to DGP, under control

Chandigarh News: पुलिस मुख्यालय की दीवार पर बैनर लगा डीजीपी को दी चेतावनी, काबू

Thu, 12 Oct 2023 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Banner put up on the wall of police headquarters, warning to DGP, under control
चंडीगढ़। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न करने से नाराज एक व्यक्ति ने सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय की पिछली दीवार पर मंगलवार को बैनर लगा दिया। बैनर पर डीजीपी को चेतावनी देते हुए लिखा गया था कि पुलिस कानून को सख्ती से लागू नहीं कर रही, जो अंधेरगर्दी है। व्यक्ति को बैनर लगाते पुलिसकर्मियों ने देख लिया और उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान मोहाली निवासी बलजीत सिंह के रूप में हुई। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने डिफेसमेंट एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज बलजीत को गिरफ्तार कर लिया हालांकि उसे थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया। मंगलवार को सेक्टर-3 थाना पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस जब सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय के पीछे सर्विस रोड पर पहुंची तो एक व्यक्ति मुख्यालय की पिछली ओर दीवार पर बैनर लगा भागते हुए दिखा। पुलिस ने संदेह के अधार पर उसे काबू कर लगाए गए बैनर को उतार लिया। बैनर में डीजीपी को संबोधित करते हुए लिखा गया था कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर पुलिस पुलिस नहीं करती। चंडीगढ़ पुलिस ने घोर अंधेरगर्दी कर रखी है। आगे लिखा था कि या कानून लागू करो या वापस जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed