फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bank manager committed suicide in Bernala of Punjab

बरनाला: बैंक मैनेजर ने की खुदकुशी, परिजनों ने लगाया जाम तो पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Wed, 19 Feb 2020 11:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bank manager committed suicide in Bernala of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

सहकारी बैंक धनौला के मैनेजर ने बुधवार को जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। उनके बेटे भूपिंदर सिंह की शिकायत पर सोसायटी के प्रधान गुरदीप सिंह, पूर्व डायरेक्टर मार्क फेड पंजाब सुखचैन सिंह और सोसायटी के दो मुलाजिम गुरजंट सिंह व संजय कुमार निवासी संगरूर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


देर शाम मृतक के परिजनों ने बरनाला-चंडीगढ़ हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। ग्रामीणों ने भी पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक धरना जारी था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को सहकारी बैंक के मैनेजर ने आत्महत्या कर ली थी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजन शव रखकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर डीएसपी राजेश छिब्बर, इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह, जगजीत सिंह, गुरसिमरनजीत सिंह, बलजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों से मुख्यमार्ग से जाम हटाने की अपील की। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं जाता उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस पर पुलिस अफसरों और ग्रामीणों में कहासुनी हो गई। बात हाथापाई तक पहुंच गई तो पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया। दूसरी तरफ से ग्रामीणों ने भी हमला बोल दिया। 


डीएसपी राजेश छिब्बर का कहना है कि आरोपी खेतीबाड़ी बैंक के मैनेजर गुरदीप सिंह, मार्कफेड के पूर्व डायरेक्टर सुखचैन सिंह व दो मुलाजिमों के खिलाफ मैनेजर हरमेल सिंह को खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज हो चुका है। आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed