फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bangladeshi Woman beaten his own new born son in chandigarh hospital

महिला ने बेटे को जन्म दिया और अचानक कर दिया कुछ ऐसा कि लोगों के उड़ गए होश

Wed, 02 May 2018 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 May 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
bangladeshi Woman beaten his own new born son in chandigarh hospital
baby
डिलीवरी हुई और बेटे को जन्म दिया, अचानक महिला ने ऐसी हरकत कर दी, देखकर डॉक्टरों और लोगों के होश ही उड़ गए। दरअसल, चंडीगढ़ में बांग्लादेशी मूल की एक महिला कश्मीर से अंबाला पहुंची। अंबाला रेलवे स्टेशन पर उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में एडमिट करने के बाद उसे चंडीगढ़ के मेडिकल कालेज सेक्टर-32 में रेफर कर दिया गया। अस्पताल में मां ने नवजात शिशु को पीटने की कोशिश की। मेडिकल कालेज के प्रबंधन ने इस बारे में सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट एंड चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को दिया।
विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी ने नवजात को अस्पताल में रहने दिया जबकि मां को नारी निकेतन भेज दिया। सीडब्ल्यूसी का मानना है कि बांग्लादेशी महिला की हालत ठीक नहीं है। भाषा एक बड़ी बाधा बन रही है। महिला की काउंसलिंग की जा रही है। पूरी तरह से ठीक होने के बाद बच्चे को महिला को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय एक युवती की शादी कश्मीर के युवक से हुई थी। युवक की मौत होने के बाद वह कोलकाता जाने के लिए ट्रेन पर बैठी, लेकिन वह अंबाला उतर गई। 12 अप्रैल को उसे लेबर पेन हुआ तो अंबाला रेलवे स्टेशन पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। रेलवे पुलिस ने उसे सिविल हास्पिटल में दाखिल कराया।

स्टाफ नर्स ने देखा बच्चे को पीटते हुए

bangladeshi Woman beaten his own new born son in chandigarh hospital
baby
कुछ दिनों बाद जच्चा-बच्चा को चंडीगढ़ के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। नवजात को कुछ इंफेक्शन था, इसलिए मेडिकल कालेज में उसका इलाज चल रहा था। इस दौरान स्टाफ ने देखा कि महिला अपने नवजात से मारपीट कर रही है। स्टाफ नर्स ने हास्पिटल प्रबंधन को और प्रबंधन ने इसकी सूचना सीडब्ल्यूसी को दे दी।

सीडब्ल्यूसी की टीम हास्पिटल पहुंची और महिला को नारी निकेतन ले आए। टीम ने महिला से उसके घर के पते और अन्य जानकारी हासिल करनी चाही तो वह कुछ नहीं बता पाई। क्योंकि महिला बांग्लादेशी और कुछ कश्मीरी बोल रही थी। हालांकि बच्चा अब भी अस्पताल में एडमिट है। मंगलवार को उसे डिस्चार्ज किया जा सकता है।

सीडब्ल्यूसी अभी बच्चे को मां के हाथों सौंपने के पक्ष में नहीं है, क्योंकि मां की हालत ठीक नहीं है। उसकी काउंसलिंग चल रही है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बच्चे को चिल्ड्रन होम नर्सरी में रखा जाएगा। अधिकारियों ने इस बात पर भी संभावना जताई है कि महिला ह्यूमन ट्रैफकिंग का शिकार हुई हो। इस बात पर भी काम किया जा रहा है कि महिला से उसका पूरा पता निकाला जाए ताकि उसे वापस भेजने पर वचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed