यहां डीजे पर लगेगा बैन, नसंबदी कराने पर मिलेगा बड़ा ईनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खाबड़ा कलां के पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांव में मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और डीजे बंद करने का फैसला लिया।
कार्यक्रम में पंचायत द्वारा गांव खाबड़ाकलां और खुर्द के लिए दस सूत्री घोषणा की गई। यह फैसला एक जनवरी से लागू होगा। पंचायत द्वारा लिए गए फैसले में गांव में मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
इसकी अवहेलना करने वाले परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। गांव में बारात या अन्य कार्यक्रम में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। स्कूल और धार्मिक कार्यक्रम में कोई रोक नहीं है।
लड़कियों के जन्म के बाद नसबंदी कराने पर मिलेंगे 5100 रुपये
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्ति पर पंचायत द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायती फैसले के मुताबिक जो भी परिवार दो लड़कियों के जन्म के बाद नसबंदी कराता है तो उसे पंचायत प्रोत्साहन के रूप में 5100 रुपये देगी।
एक बच्चे पर नसबंदी कराने पर 11000 रुपये प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा। सुकन्या समृद्धि योजना व लाडली योजना से जुड़ने वाले बेटियों के परिवार को पंचायत 500 रुपये व प्रोत्साहन पत्र देकर सम्मानित करेगी।
बच्चों के जन्म पर घर या खेत में एक पौधा लगाया जाएगा। स्वच्छता अभियान में योगदान देने वाले परिवार को पंचायत सर्वे कराकर सम्मानित करेगी। गांव के सम्मान के लिए खेल, शिक्षा या किसी अन्य क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने पर पंचायत उसे खाबड़ा गौरव की उपाधि से सम्मानित करेगी।