{"_id":"637fc18a4d24982d39133a01","slug":"ban-on-single-name-passport-in-uae-big-blow-to-punjabis","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एकल नाम वाले पासपोर्ट पर UAE में प्रतिबंध से पंजाबियों को बड़ा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: एकल नाम वाले पासपोर्ट पर UAE में प्रतिबंध से पंजाबियों को बड़ा झटका
Fri, 25 Nov 2022 12:43 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Nov 2022 12:43 AM IST
सार
ये आदेश यूएई के स्थायी वीजा धारकों और रेजिडेंस परमिट रखने वालों पर लागू नहीं होंगे। इसके लिए उन्हें पहले और आखिरी नाम के दोनों कॉलम में वही नाम लिखकर पासपोर्ट अपडेट करवाना होगा।
विज्ञापन
पासपोर्ट
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) ने एकल नाम वाले पासपोर्ट धारकों के यात्रा वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले से पंजाबियों को बड़ा झटका लगा है। पंजाब से हजारों लोग खाड़ी देशों की यात्रा करते हैं। व्यापार और अन्य कारणों के चलते पंजाब से भारी संख्या में लोग संयुक्त अरब अमीरात में बसे हैं।
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने अपने ट्रेड पार्टनर इंडिगो एयरलाइंस को बताया कि उनके पासपोर्ट पर एक ही नाम वाले यात्री जो पर्यटक यात्रा या किसी अन्य प्रकार के वीजा पर यात्रा कर रहे हैं, उन्हें सोमवार से अनुमति नहीं दी जाएगी। अब यूएई जाने के लिए पासपोर्ट पर पहले और अंतिम दोनों नाम मौजूद होने चाहिए। पंजाब के अमृतसर और चंडीगढ़ से रोजाना 10 फ्लाइट यूएई के दुबई, शरजाह और आबू धाबी जाती हैं। इनमें सैकड़ों लोग रोजाना सफर करते हैं। एक साल में यह संख्या लाखों में पहुंचती है।
विज्ञापन
मिलेगी छूट पर पासपोर्ट में करवाना होगा बदलाव
ये आदेश यूएई के स्थायी वीजा धारकों और रेजिडेंस परमिट रखने वालों पर लागू नहीं होंगे। इसके लिए उन्हें पहले और आखिरी नाम के दोनों कॉलम में वही नाम लिखकर पासपोर्ट अपडेट करवाना होगा। वहीं, इंडिगो ने कहा है कि अगर किसी यात्री को इससे अधिक जानकारी चाहिए तो वह वेबसाइट पर जाकर विस्तार से जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
इमिग्रेशन दफ्तरों पर घनघनाने लगे फोन
आदेश के बाद पंजाब के शहरों में इमिग्रेशन एजेंट और अन्य ट्रेवल एजेंसियों के कार्यालयों में लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। डिस्कवरी टूअर एंड ट्रेवल एजेंसी की निदेशक निधि बहल ने बताया कि बहुत से लोग ऐसे हैं, जिनके पासपोर्ट में उपनाम नहीं है। यूएई के आदेश के बाद पासपोर्ट में नाम बदलने और इन आदेश के सत्यता की जांच की खातिर बड़ी संख्या में लोगों के फोन आ रहे हैं।