फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ban on sale and use of Chinese string in Punjab

चीनी डोर पर शिकंजा: पंजाब में बेचने और इस्तेमाल पर पाबंदी, अब तक 255 लोगों को पुलिस ने दबोचा

Tue, 24 Jan 2023 01:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Jan 2023 01:36 AM IST
सार

पंजाब पुलिस पतंग उड़ाने में चीनी डोर या सिंथेटिक धागे का इस्तेमाल करने वालों पर सख्त हो गई। एक महीने में पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों में 234 केस दर्ज 255 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Ban on sale and use of Chinese string in Punjab
प्रतिबंधित चीनी मांझा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसंत पंचमी के त्योहार के मौके पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पंजाब सरकार ने सिंथेटिक या कोई अन्य सामग्री से बनी चीनी डोर के बेचने और इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। विज्ञान, प्रौद्यौगिकी और वातावरण विभाग ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। साथ ही डीजीपी को निर्देश दिया है कि वह सभी थानों के एसएचओ को तुरंत अपने अधिकार क्षेत्र में छापेमारी करने का निर्देश जारी करें। 

विज्ञापन


वातावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि उपरोक्त आदेश पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को ध्यान में रखकर दिया गया है। राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को चीनी डोर के खतरे के बारे आम लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। मंत्री ने कहा कि पंजाब के सभी कार्यकारी मैजिस्ट्रेट, वन्य जीव और वन विभाग के इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी, पंजाब पुलिस के सब- इंस्पेक्टर और इससे ऊपर रैंक के अधिकारी, राज्य की नगर निकायों के दर्जा तीन और इससे ऊपर के अधिकारी और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सहायक वातावरण इंजीनियर और इससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों को उपरोक्त निर्देश को लागू करने के लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन


चीनी डोर पर शिकंजा, 225 लोग गिरफ्तार
पंजाब पुलिस पतंग उड़ाने में चीनी डोर या सिंथेटिक धागे का इस्तेमाल करने वालों पर सख्त हो गई। एक महीने में पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों में 234 केस दर्ज 255 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा ड्रग तस्करों पर पुलिस की चल रही स्पेशल मुहिम में 173 केस दर्ज कर 241 तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 7.89 लाख रुपये ड्रग मनी के रूप में बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में बताया कि पुलिस की टीमों ने इस दौरान 11,364 चीनी डोर बंडल (पतंग की डोर) बरामद किए हैं। गत कुछ समय में चीनी डोर की वजह से घायल होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुछ दिन पहले लुधियाना जिले में चार साल का बच्चा अपने परिजनों के साथ कार में सवार होकर जा रहा था। इस दौरान पतंग को देखकर उसने कार से अपना चेहरा बाहर निकाला था। इसी बीच उसकी गर्दन में पतंग की डोर उलझ गई थी। साथ ही उसके गर्दन व चेहरे पर सौ टांके लगे थे। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा था।

इसी तरह अमृतसर में बाइक पर जा रहा 28 वर्षीय व्यक्ति चीनी डोर की चपेट में आकर घायल हो गया थ। उसे 20 टांके लगाने पड़े। पतंग का कारोबार करने वाले एक दुकानदार ने कहा कि चीनी डोर नायलॉन या सिंथेटिक धागे से बनी होती है और इसे धारदार बनाने के लिए कांच के पाउडर और धातु का इस्तेमाल होता है।

13 भगोड़े भी गिरफ्तार
पुलिस ने गत सप्ताह में नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने इस दौरान पांच किलो हेरोइन, 4.90 किलो अफीम, 5.92 क्विंटल चूरा और 1.95 मेडिकल नशा और 7.89 लाख रुपये बरामद किए हैं। एनडीपीएस केसों से जुड़े 13 पीओ को गिरफ्तार किया गया। अब कुल गिरफ्तार पीओ की संख्या 636 तक पहुंच गई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed