{"_id":"5efb67e98ebc3e433d59968f","slug":"ban-on-chinese-apps-in-india-is-similar-to-surgical-strike-says-haryana-home-minister-anil-vij","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन पर डिजिटल स्ट्राइक बढ़िया, अब लोकल को प्रमोट करना होगा: गृह मंत्री अनिल विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन पर डिजिटल स्ट्राइक बढ़िया, अब लोकल को प्रमोट करना होगा: गृह मंत्री अनिल विज
Tue, 30 Jun 2020 09:58 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Jun 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि केंद्र सरकार ने चीन पर डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 59 चीनी एप पर प्रतिबंध लगाकर राष्ट्र और समाज हितैषी सराहनीय कार्य किया है। सरकार के इस कदम से देश सेवा और सुरक्षा में अनुकरणीय बदलाव होगा। गृह मंत्री ने कहा कि भारत-चीन सीमा विवाद के चलते चीनी एप पर प्रतिबंध एक सर्जिकल स्ट्राइक के समान है।
विज्ञापन
देश की सुरक्षा की दृष्टि से इन पर प्रतिबंध लगाना अति आवश्यक था। केंद्र ने टिक टॉक, यूसी ब्राउजर, कैम स्कैनर समेत तमाम चाइनीज एप पर पाबंदी लगाकर बेहतरीन काम किया है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री ने इस प्रकार के कई ठोस कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
हमें विदेशी उत्पादों की ओर आकर्षित न होकर भारत में बने उत्पादों को खरीदने पर जोर देना चाहिए, जिससे देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत हो सके। प्रदेशवासियों को चाहिए कि वे भी आगे बढ़कर स्वदेशी उत्पादों को ही खरीद कर देश को आगे ले जाने का काम करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली