{"_id":"664c5c8a15cfd850a607878b","slug":"ballot-paper-ready-in-braille-for-voting-in-punjab-chandigarh-loksabha-election-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: ब्रेल लिपि में बैलेट पेपर तैयार... दृष्टिहीन लोग बिना मदद डाल सकेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: ब्रेल लिपि में बैलेट पेपर तैयार... दृष्टिहीन लोग बिना मदद डाल सकेंगे वोट
Tue, 21 May 2024 03:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 21 May 2024 03:35 PM IST
सार
पंजाब और चंडीगढ़ में एक जून को अंतिम चरण में मतदान होगा। इसके लिए प्रचार पूरे पीक पर है। चुनाव आयोग की तरफ से सभी तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन
vote voting new
- फोटो : istock
विस्तार
पंजाब और चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव में अब दृष्टिहीन लोग बिना किसी मददगार के आराम से अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट डाल सकेंगे। पंजाब और चंडीगढ़ में एक जून को मतदान होगा। इन चुनाव में ब्रेल लिपि से मतदान की व्यवस्था की व्यवस्था की जा रही है। चंडीगढ़ के सेक्टर- 26 स्थित ब्लाइंड इंस्टीट्यूट में चुनाव को लेकर ब्रेल लिपि में बैलेट पेपर तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाब के लिए 26900 बैलेट पेपर और चंडीगढ़ के लिए 2100 बैलेट पेपर तैयार किए जा रहे हैं। पंजाब के लिए बैलेट पेपर केवल पंजाबी में तैयार हो रहे हैं। इन्हें जल्द ही पंजाब भेजा जा जाएगा। वहीं, चंडीगढ़ के चुनाव के लिए बैलेट पेपर हिंदी, पंजाबी, अंग्रेजी में तैयार हो रहे हैं। ब्रेल लिपि में तैयार इन बैलेट पेपर के जरिए दृष्टिहीन लोग अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान कर सेकेंगे। इससे पहले दृष्टिहीन लोग किसी दूसरे व्यक्ति के सहारे मतदान करने जाते थे। दूसरे व्यक्ति को बता बटन दबाकर मतदान करते थे।
विज्ञापन
ऐसे तैयार किए बैलेट पेपर
पंजाब और चंडीगढ़ में होने वाले लोक सभा चुनावों के लिए ब्रेल लिपि में बैलेट पेपर को द ब्लाइंड स्कूल (इंस्टीट्यूट) सेक्टर 26 के दृष्टिहीन टीचर्स ने प्रूफ रीडिंग की। इसके बाद इंस्टीट्यूट के ब्रेल प्रेस प्रभारी विश्वजीत और उनके सहयोगी पंकज ने बैलेट पेपर को ब्रेलीकरण में पद्धति में बदला।
विज्ञापन
बैलेट पेपर पर हर प्रकार की जानकारी
लोकसभा चुनावों के लिए ब्रेल लिपि में तैयार किए गए बैलेट पेपर पर मतदाता को हर प्रकार की जानकारी दी गई है। इस पर पहले सीरियल नंबर, उसके बाद उम्मीदवार का नाम, चुनाव चिह बनाया गया है। दृष्टिहीन लोग उंगलियां लगाकर प्रत्याशी के बारे में जानकारी ले सकेंगे।