फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Balkaur Singh said Lawrence Bishnoi has bought entire government system

पंजाब: जेल से लॉरेंस के वीडियो कॉल पर भड़के मूसेवाला के पिता, बोले- सरकार का पूरा सिस्टम खरीद रखा

Mon, 18 Sep 2023 12:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Sep 2023 12:31 PM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला की हत्या की तुलना पंजाब में होने वाली आम हत्याओं से करने पर कड़ी टिप्पणी की और कहा कि सिद्धू मूसेवाला दुनिया का एक बड़ा सेलिब्रिटी था। उनकी हत्या कोई आम बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों से खराब माहौल के कारण नौजवान पंजाबी लड़के-लड़कियां विदेश जा रहे हैं क्योंकि वहां किसी की जान को कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
Balkaur Singh said Lawrence Bishnoi has bought entire government system
बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सरकार का पूरा सिस्टम खरीद रखा है। यही कारण है कि लॉरेंस की जेल से वीडियो वायरल होने के बाद अब फोन कॉल के तथ्य सामने आए हैं तो सरकार का कोई प्रतिनिधि, कोई नेता या विपक्ष का कोई नेता पंजाब के सिस्टम पर नहीं बोल रहा है।

विज्ञापन


बलकौर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि सीएम को जवाब देना चाहिए कि जेल में बैठा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बाहर फोन पर संपर्क करके रंगदारी मांग रहा है और किसी की हत्या करना उसके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि वह किसी स्कूल एमिनेंस में नहीं बैठे हैं। उन्हें पंजाब का सबसे अच्छा माहौल चाहते हैं।
विज्ञापन


बलकौर सिंह ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि सेलिब्रिटी सरकार को टैक्स देते हैं। सरकार उनकी सुरक्षा, संरक्षण के लिए क्या करती है। उन्होंने कहा कि विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को छोड़कर सरकार के बाकी 91 विधायक गैंगस्टर वाद को बढ़ावा दे रहे हैं। इस पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। उन्होंने एकमात्र नेता द्वारा सिद्धू मूसेवाला की हत्या की तुलना पंजाब में होने वाली आम हत्याओं से करने पर कड़ी टिप्पणी की और कहा कि सिद्धू मूसेवाला दुनिया का एक बड़ा सेलिब्रिटी था। उनकी हत्या कोई आम बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों से खराब माहौल के कारण नौजवान पंजाबी लड़के-लड़कियां विदेश जा रहे हैं क्योंकि वहां किसी की जान को कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed