फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baljit Singh Daduwal resigned from the presidentship of HSGPC

Haryana News: दादूवाल ने एचएसजीपीसी के मुख्य सेवक का पद छोड़ा, चुनाव तक कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे

Tue, 13 Dec 2022 11:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Dec 2022 11:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर ए के क्रम में जिलावार आए सदस्यों से एक-एक कर परिचय लिया। नूंह गुरुद्वारा से आए गुरचरण सिंह मलिक के सब कायल हो गए, वह नूंह में मात्र एक गुरुद्वारे के साथ-साथ मंदिर कमेटी के भी प्रभारी हैं। मलिक अपने साथ नूंह के पेड़े भी लाए थे, जिसका मुख्यमंत्री समेत सभी सदस्यों ने स्वाद चखा।

विज्ञापन
Baljit Singh Daduwal resigned from the presidentship of HSGPC
सीएम मनोहर लाल चंडीगढ़ स्थित निवास संत कबीर कुटीर में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत बलजीत सिंह दादूवाल ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवक का पद छोड़ दिया है। वह कमेटी का चुनाव होने तक कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष चंडीगढ़ में मुख्य सेवक के पद से सेवामुक्त होने की इच्छा जाहिर की। मुख्यमंत्री ने दरियादिली दिखाते हुए कमेटी के चुनाव होने तक कार्यकारी अध्यक्ष पद पर बने रहने की अपील की, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


हरियाणा की अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनवाने के लिए गठित 41 सदस्यीय तदर्थ कमेटी के सदस्य मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री के संत कबीर कुटीर आवास पहुंचे थे। उन्होंने अलग कमेटी के लिए लंबी लड़ाई लड़ने व एक साल में चुनाव कराने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री गुरुघरों से आए सदस्यों के मान-सम्मान पर भावुक हुए बिना नहीं रह सके।
विज्ञापन


अब 11 सदस्यीय समिति
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए 11 सदस्यीय कार्यकारी कमेटी होगी, जिसमें 5 पदाधिकारी और 6 सदस्य होंगे। यह कमेटी हरियाणा के सभी 52 ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब का प्रशासनिक प्रबंधन देखेगी। 41 सदस्यीय कमेटी अस्थायी है। चुनाव की जिम्मेवारी उपायुक्त, कुरुक्षेत्र को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले हरियाणा के सिखों की वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी, इसमें 6 महीने का समय लगने की उम्मीद है। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का मुख्यालय कुरुक्षेत्र में ही होगा। वोटर लिस्ट बनने के बाद जब चुनाव होंगे, तब हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी सर्वसम्मति से चुने जाने वाले सदस्यों को सरकार की तरफ से सम्मानित करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने सिख गुरुओं को सदैव सम्मान दिया है।


नूंह से डबवाली तक के गुरुद्वारों से पहुंचे सदस्य
मुख्यमंत्री ने अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर ए के क्रम में जिलावार आए सदस्यों से एक-एक कर परिचय लिया। नूंह गुरुद्वारा से आए गुरचरण सिंह मलिक के सब कायल हो गए, वह नूंह में मात्र एक गुरुद्वारे के साथ-साथ मंदिर कमेटी के भी प्रभारी हैं। मलिक अपने साथ नूंह के पेड़े भी लाए थे, जिसका मुख्यमंत्री समेत सभी सदस्यों ने स्वाद चखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed