{"_id":"5dd98ae08ebc3e54c548fb46","slug":"balbir-singh-sr-s-condition-improves-reaches-home-chandigarh-news-pkl357786938","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलबीर सिंह सीनियर की हालत में सुधार, घर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलबीर सिंह सीनियर की हालत में सुधार, घर पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हॉकी लीजेेंड बलबीर सिंह सीनियर फोर्टिस अस्पताल में लगभग एक महीने भर्ती रहने के बाद शुक्रवार को सेक्टर- 36 स्थित अपने निवास पर लौटे। उनकी स्थिति में सुधार के चलते डॉक्टर ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी। हालत में सुधार होने और घर पहुंचने की खबर उनकी बेटी और बेटाें के लिए सुखद रही। बलबीर सिंह सीनियर के नाती कबीर ने बताया हालत में सुधार होता देख नाना जी ने खुद ही घर चलने की बात कही थी।
बलबीर सिंह सीनियर को दिवाली से कुछ दिन पहले मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में कुछ सुधार के बाद उन्हें दिवाली से एक दिन पहले सेक्टर 36 स्थित घर पर लाया गया। लेकिन अचानक फिर से तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिवाली के एक दिन बाद फिर से मोहाली के अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था, जहां वह अपना इलाज करवा रहे थे। पिता का हाल जानने के लिए बलबीर सिंह के दो बेटे कंवलबीर सिंह और गुरवीर सिंह कनाडा से पिछले कई दिनों पहुंचे हुए हैं
बलबीर सिंह सीनियर की बेटी सुशबीर कौर ने बताया कि उनकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ है। अब वह फिर अपनी फॉर्म में आए जाए इसकेलिए हमें उनकी काफी देखभाल करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
ऐसे हो रही देखभाल
बलबीर सिंह को इंफेक्शन है। इसके लिए उन्हें घर के एक कमरे में रखा गया है। वहां उनकी देखभाल के लिए नर्स और अन्य सहायक को रखा गया है। बलबीर सिंह सीनियर को पाइप लगी हुई है। इस कमरे में बाहरी लोगाें को जाने की अनुमति नहीं है।