{"_id":"5eb717bb8ebc3e904c7988fb","slug":"balbir-singh-senior-hospital-admitted-chandigarh-news-pkl374720267","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर अस्पताल में भर्ती
Sun, 10 May 2020 02:21 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
हॉकी लीजेंड व ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी लीजेंड व ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत फिर खराब हो गई है। उन्हें शुक्रवार को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी जांच चल रही है। 95 वर्षीय बलबीर सिंह सीनियर को जनरल आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल बलबीर सिंह सीनियर को सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया के चलते दिवाली से कुछ दिन पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में कुछ सुधार के बाद उन्हें दिवाली से एक दिन पहले सेक्टर 36 स्थित घर पर लाया गया। हालांकि, उन्हें दो दिन बाद फोर्टिस में फिर भर्ती कराना पड़ा था।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती करना पड़ा था, जहां वे वेंटिलेटर पर थे। पीजीआई में करीब डेढ़ महीने तक दाखिल थे। डॉक्टरों के कहने पर उन्हें सेक्टर-36 स्थित घर में शिफ्ट कर दिया था।
विज्ञापन
उनके कमरे में किसी को जाने की अनुमति नहीं थी क्योंकि उन्हें इंफेक्शन का डर था। बलबीर सिंह सीनियर के पारिवारिक मित्र डॉ. सुदेश गुप्ता ने बताया कि अभी जांच चल रही है। कुछ जांचें हो चुकी हैं और कुछ होनी बाकी हैं। इसकी रिपोर्ट भी अभी आनी है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।