{"_id":"00d4f2b39c055c28bb46ceb5ad6e6cfc","slug":"baisakhi-mela-in-pinjore-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी मेला देखने के लिए कल-परसों आएं पिंजौर गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी मेला देखने के लिए कल-परसों आएं पिंजौर गार्डन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पिंजौर
Updated Sat, 12 Apr 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पर्यटन निगम इस बार भी 13 और 14 अप्रैल को पिंजौर गार्डन में बैसाखी मेले का आयोजन करेगा। प्रबंध निदेशक सुमिता मिश्रा ने बताया कि बैसाखी मेले के दौरान लोगों के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों को बैसाखी मेले की ओर आकर्षित करने के लिए मेला स्थल पर फूड कोर्ट एवं क्राफ्ट बाजार लगाए जाएंगे। यहां मशहूर कलाकारों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
आगंतुक जहां फूड कोर्ट में लजीज पकवानों का आनंद ले सकेंगे, वहीं क्राफ्ट बाजार में हथकरघा एवं हस्तशिल्प की अनेक दुकानें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी।
विज्ञापन
मेले में कलाकारों द्वारा दिन के समय कार्यक्रम प्रस्तुत करने के अलावा शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए भी अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
सुमिता मिश्रा ने बताया कि चण्डीगढ़ एवं पंचकूला की पंजीकृत वरिष्ठ नागरिक सोसायटियों के वरिष्ठ नागरिकों को 13 अप्रैल को इस समारोह में भाग लेने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
इसके अलावा, इस दिन सुबह दस बजे से स्कूली बच्चों के लिये रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और सूचना, जन संपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा शाम छह बजे से प्रस्तुत किये जाने वाले सांध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दिन का समापन होगा। 14 अप्रैल को सुबह दस बजे चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।