फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bail to constable accused in bribery case of 14 thousand

14 हजार की रिश्वत मामले में आरोपी कांस्टेबल को मिली जमानत

Fri, 22 Jan 2021 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bail to constable accused in bribery case of 14 thousand
चंडीगढ़। हेरोइन तस्करी में फंसाने की धमकी देकर 14 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोपी कांस्टेबल शिवकुमार की जमानत याचिका को सीबीआई अदालत ने वीरवार को मंजूर कर लिया। कुछ दिन पहले आरोपी ने जमानत याचिका दायर कर कहा था कि उसे मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। उसने न तो रिश्वत मांगी है और नहीं उससे किसी प्रकार की रिकवरी हुई है इसलिए उसकी जमानत याचिका को मंजूर किया जाए।
विज्ञापन

15 जून 2020 को मलोया निवासी दीपक साहनी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में दीपक ने बताया था कि वह अपने घर के पास अपने दोस्तों के साथ बैठा था। कोरोना की सख्ती के कारण पुलिस के वहां आने पर दीपक अपने घर भाग गया। आरोपी रजत दीपक को पुलिस का नाम लेकर बीटबॉक्स ले गया। जहां पर कांस्टेबल नसीम खान, शिव कुमार और कृष्ण मलिक ने उसे हीरोइन बेचने का पर्चा दर्ज करने की धमकी दी। रजत ने दीपक से छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपये मांगे। उसके बाद 14 हजार रुपये में समझौता तय हुआ। इसके बाद दीपक ने मामले की सूचना सीबीआई को दे दी। सीबीआई ने ट्रैप लगाकर 19 जून को रजत को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed