फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bahujan Samaj Party Hoshiarpur candidate Rakesh Suman joined Aam Aadmi Party

Punjab: होशियारपुर से बसपा प्रत्याशी राकेश सोमन टिकट छोड़ आप में शामिल, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागत

Wed, 08 May 2024 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 May 2024 12:48 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने राकेश सुमन का पार्टी में स्वागत किया। सुमन ने कहा कि आप सरकार हर गरीब को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देने का नेक काम कर रही है। 

विज्ञापन
Bahujan Samaj Party Hoshiarpur candidate Rakesh Suman joined Aam Aadmi Party
होशियारपुर के बसपा प्रत्याशी आप में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले झटका लगा है। होशियारपुर से बसपा के उम्मीदवार राकेश सोमन बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। आप पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राकेश सोमन को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


आप में शामिल होने के बाद राकेश सोमन ने कहा, ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान गरीबों, दलितों और बेरोजगारों के लिए काफी अच्छा काम कर रहे हैं। उनके पिछले दो साल के कार्यों से प्रभावित होकर मैंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है।’ उन्होंने कहा कि कहा कि गरीबों को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देना नेक काम है और आप में ही रहकर ही वह यह सपना साकार कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रही है। दो साल में हमने पंजाब के लोगों के लिए ऐतिहासिक काम का किया है। हमने आम लोगों के इलाज लिए करीब 829 आम आदमी क्लीनिक बनाए और गरीबों के बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस बना रहे हैं, जो निजी स्कूलों से भी बेहतर सुविधाओं वाले हैं। वह पंजाब के लोगों से अपने काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं, इसलिए लोगों का भी हमें भरपूर समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश सोमन का आप में जाना दुर्भाग्यपूर्ण : बेनिवाल
बहुजन समाज पार्टी के पंजाब प्रभारी रणधीर सिंह बेनिवाल ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी राकेश सोमन का आम आदमी पार्टी में जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। बसपा जल्द होशियारपुर से मजबूत उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारेगी और आम आदमी पार्टी को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देगी। पार्टी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए थे और पार्टी प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सोमन के मामले में यह बात भी सामने आई थी कि उनके पास अपनी वोट सूची के साथ सत्यापित वोट की कोई प्रति नहीं थी।


उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में पता चला कि राकेश सोमन का वोट आम आदमी पार्टी सरकार की मिलीभगत से काटा गया था। पूरे मामले को लेकर कल प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह, विधायक डॉ. नछत्तर पाल और राकेश सोमन ने चंडीगढ़ कार्यालय में चुनाव अधिकारी से भी मुलाकात की थी और नई वोट बनाने की अपील की थी, जिसे अधिकारी ने खारिज कर दिया था। हालाकि इस संबंध में उन्होंने लिखित शिकायत भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed