फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   badal statement to get after padamvibhushan award

जानिए, पद्म विभूषण मिलने के बाद क्या बोले बादल?

Mon, 30 Mar 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
badal statement to get after padamvibhushan award

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रपति भवन में आायोजित समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

विज्ञापन


इस अवसर पर उप राष्ट्रपति डॉ. हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, केंद्र्रीय मंत्री अरुण जेटली, हरसिमरत कौर बादल आदि भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने यह सम्मान पंजाबियों के बलिदान और मेहनत को समर्पित किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बादल ने यह सम्मान पंजाबियों के बलिदान और परिश्रम को समर्पित करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों की बदौलत ही पंजाब देश के अन्न भंडार को भरने तथा अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा करने में सफल हुआ है। यह भी कहा कि देश में शांति व सांप्रदायिक सदभाव को कायम रखने के लिए उनके प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवार्ड के लिए राष्ट्रपति व भारत सरकार का धन्यवाद करते हुए बादल कहा कि यह सम्मान पंजाबियाें की ओर से राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को मान्यता प्रदान करता है। साथ ही बोले कि वह आज जो कुछ भी हैं, वह पंजाब निवासियाें के प्यार की वजह से ही है।


प्रशंसा पत्र में बादल की उपलब्धियों का बखान
सम्मान समारोह के दौरान पढ़े गए प्रशंसा पत्र में मुख्यमंत्री बादल के राजनीतिक जीवन और उपलब्धियों का बखान किया गया। बताया गया कि बादल 1969-71, 1977-80, 1997-2002, 2007-2012 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे और अब पांचवीं बार भी सीएम के रूप में प्रदेश की बागडोर संभाले हुए हैं। वह 1977 में मोरारजी देसाई के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार में कृषि और सिंचाई मंत्री भी रहे। कहा गया कि राजनीतिक व सामाजिक जीवन में बादल ने जो काम किए उनके चलते भारतीय राजनीति के परिदृश्य में वह एक सम्माननीय व्यक्ति के रूप में स्थापित हुए हैं। उनकी ओर से किए जाते संगत दर्शन कार्यक्रमों का विशेष उल्लेख प्रशंसा पत्र में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed