फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   badal looted Punjab says bhagwant mann in punjab jodo rally

‘पंजाब जोड़ रैली’, बादलों ने चौटालों से लूटने की शिक्षा लेकर पंजाब को लूटा: भगवंत मान

Mon, 03 Sep 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Sep 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
badal looted Punjab says bhagwant mann in punjab jodo rally
भगवंत मान

विधान सभा हलका मौड़ के गांव माईसरखाना में रविवार को आम आदमी पार्टी पंजाब द्वारा ‘पंजाब जोड़ रैली’ के तहत राज्य वाइस प्रधान सुखवीर सिंह माईसरखाना की अगुवाई में रैली की गई। इसमें सांसद सदस्य भगवंत मान विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके सांसद भगवंत मान व विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने रैली को संबोधित करते कहा कि बहिबल कलां कांड संबंधी जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट साजिश के तहत लीक हुई है। ताकि इसमें शामिल बादल समय पर गवाह को मुकरा सकें। क्योंकि वह गवाह को मुकराने में माहिर है। 

विज्ञापन


इस मौके पर मान ने कहा कि बादलों और कैप्टन की मिलभुगत सबके सामने आ चुकी है। अगर अब हम गुरु साहिब की बेअदबी करने वालो को सजा दिलवानी चाहते है तो हमे संघर्ष करने के लिए तैयार होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गुरू साहिब की बेअदबी करने वाले इस भ्रष्ट तंत्र में तभी बरी हो सकते है, लेकिन उस परमात्मा की हजूरी में इनको सजा जरूर मिलेगी।  
विज्ञापन


उन्होंने बादल परिवार के खिलाफ बोलते हुए कहा कि बादलों ने लूट का काम चौटालों से शिक्षा लेकर पूरे पंजाब को लूटा। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि मजीठिया परिवार ने हमेशा लोटू लोगों का साथ दिया है। इसी कारण पंजाब के लोगों ने  शिरोमणि अकाली दल को तीसरे नंबर पर लाकर सबक सिखा दिया। उन्होंने का कि अब चुनाव आ रहे है और गुरु साहिब की बेअदबी करने वालों को सजा देने का आपके पास बड़ा मौका है। चुनाव दौरान इनको इसकी सजा देने का काम आपने करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके जब पत्रकारों ने रैली में चीमा और मान से हलका विधायक के शामिल न होने के संबंध की तो उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सब कुछ ठीक हो जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि आप बठिंडा से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि नहीं वह संगरूर से चुनाव लड़ेगे। इस मौके उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जिला परिषद व पंचायती चुनाव पार्टी चुनाव निशान पर लड़ेगी। इस संबंधी जिला प्रधान को उम्मीदवारों के चुनाव करने के लिए कह दिया।  


भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल 1920 में बना है और अब इसकी 99 वर्ष लीज पूरी हो चुकी है। इस मौके उन्होंने दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तारीफ की और कहा कि पंजाब में अध्यापक नौकरियों के लिए रूल रहे हैं, जबकि दिल्ली के सरकारी स्कूल प्राइवेट को प्रस्ताव डाल रहे हैं। इस मौके विधायक रूबी ने कहा कि बहिबल कलां कांड की तरह 1984 के दंगों पर भी लाइव बहस होनी चाहिए और आरोपी व्यक्तियों को जल्द सजा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed