फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bad news, electricity prices hiked in haryana

हरियाणा: बिजली महंगी, उपभोक्ताओं को 'करंट'

Tue, 21 Apr 2015 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Apr 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
bad news, electricity prices hiked in haryana

हरियाणा राज्य बिजली नियामक आयोग ने गर्मी बढ़ते ही बिजली उपभोक्ताओं को जोर का झटका दिया है। आयोग ने प्रदेश के सभी स्तर के उपभोक्ताओं से अब तक वसूले जा रहे फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी कर दी है। 37 पैसे प्रति यूनिट की दर से की गई यह बढ़ोतरी एक अप्रैल से लागू की गई है।

विज्ञापन


यानी उपभोक्ताओं को जून महीने में मिलने वाला दो महीने का बिजली बिल इस बार जेब पर भारी पड़ेगा। कृषि क्षेत्र पर यह बढ़ोतरी लागू नहीं है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फ्यूल सरचार्ज में 37 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई। इससे बिजली की न्यूनतम खपत (40 यूनिट तक) करने वाले सभी घरेलू उपभोक्ताओं पर फ्यूल सरचार्ज 77 पैसे से बढ़कर 1.14 रुपये प्रति यूनिट हो गया है।
विज्ञापन


800 यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 1.64 रुपये प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज देना होगा, जबकि गैर घरेलू उपभोक्ता जिन्हें अब तक 1.19 रुपये प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज देना पड़ता था, को अब 1.56 रुपये प्रति यूनिट देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 किलोवाट से ज्यादा बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को अब 1.21 रुपये के स्थान पर 1.58 रुपये और भारी उद्योगों को 1.24 रुपये के स्थान पर अब 1.61 रुपये फ्यूल सरचार्ज देना पड़ेगा।


कितना करना होगा भुगतान
40 यूनिट तक 1.14 रुपये
800 यूनिट से ज्यादा1.64 रुपये
50 किलोवॉट से अधिक1.58 रुपये
गैर घरेलू उपभोक्ता1.56 रुपये
भारी उद्योगों को1.61 रुपये
(फ्यूल सरचार्ज रुपये प्रति यूनिट में)

37 पैसे प्रति यूनिट की गई बढ़ोतरी
फैसले से प्रदेश में व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा। राज्य में छोटे उद्योग खासकर कृषि उपज से जुड़े उद्योग पहले ही मुश्किलों में हैं। ग्वार गम, ऑयल मिलें और कपास मिलें बिजली दरें बढ़ने से प्रभावित होंगी।
-बजरंग दास गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed