फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bad condition due to heat, temperature reached 42.2 degree Celsius

गर्मी से बुरा हाल, 42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान

Fri, 29 Apr 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bad condition due to heat, temperature reached 42.2 degree Celsius
चंडीगढ़। शहर में गर्मी सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। वीरवार को शहर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह वीरवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को अभी आने वाले दिनों में भी राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने लोगों के होश उड़ाए हुए हैं। पिछले कई दिनों से तापमान के बढ़ने का सिलसिला जारी है। सुबह से ही सूरज की किरणें शरीर को झुलसने लगती हैं। सुबह के समय चल रही हवा 11 बजे के बाद लू में तब्दील हो जाती है। लोग खुद को गर्मी से बचाने के लिए विभिन्न उपाय करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को कार्य दिवस होने के बावजूद दोपहर के समय सड़कों व बाजार में कम लोग दिखाई दिए। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। गर्मी और अधिक बढ़ने के आसार हैं। वीरवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री, पंचकूला में 42.8 डिग्री और मोहाली में 42.3 डिग्री रहा। शुक्रवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार गर्मी में पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। शहर में गर्मी के चलते पेय पदार्थों की मांग बढ़ने लगी है। जूस एवं लस्सी एवं कोल्ड ड्रिंक की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। चिकित्सकों के अनुसार डिहाइड्रेशन से बचने का एक मात्र साधन अधिक मात्रा में तरल पेय पदार्थों का सेवन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed