Haryana Election 2024: दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने किया बड़ा दावा; टिकट न मिलने पर बोलीं- मैं सिर्फ कार्यकर्ता
हरियाणा विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। कई नेता टिकट ने मिलने की वजह से अपने-अपने दलों से नाराज चल रहे हैं। वहीं कइयों ने तो आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करते हुए ताल ठोक दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत होगी। इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। यह दावा दंगल गर्ल बबीता फोगाट का। हरियाणा से भाजपा नेता बबीता फोगाट ने कहा प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने जा रही हैं। इतना ही नहीं प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो उम्मीदवार तय किए हैं वे अच्छे मतों से जीत दर्ज करेंगे।
बता दें कि बबीता ने 2019 में विधानसभा चुनाव लड़ा था हालांकि वह हार गई थीं। वहीं, इस बार चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि टिकट मिले न मिले ये पार्टी नेतृत्व का फैसला है और मैं शीर्ष नेतृत्व के फैसले के साथ खड़ी हूं।
#WATCH चरखी दादरी, हरियाणा: भाजपा नेता बबीता फोगाट ने कहा, "हम तीसरी बार भाजपा की सरकार बना रहे हैं और हरियाणा में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है।"
विज्ञापन विज्ञापन
चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा, "टिकट मिले न मिले ये पार्टी नेतृत्व का फैसला है और मैं शीर्ष नेतृत्व के फैसले के साथ खड़ी हूं। मैं… pic.twitter.com/LG6OljIRbk — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2024
बबीता ने कहा कि मैं मानती हूं कि मेरे जैसे करोड़ों भाजपा कार्यकर्ता आज पार्टी को मजबूत करने के लिए मौजूद हैं। क्योंकि आज अगर भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी बनी है तो सिर्फ और सिर्फ ऐसे करोड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं की वजह से बनी है जो पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में मैं भी उन कार्यकर्ताओं में से एक कार्यकर्ता हूं।
बबीता फोगाट ने कहा कि मेरे जैसे करोड़ों पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और राष्ट्र को मजबूत करने का काम करते हैं।
2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत भारत का नाम रोशन करने वाली बबीता फोगाट ने अपने पिता महावीर फोगाट के साथ अगस्त 2019 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दंगल गर्ल बबीता फोगाट को चरखी दादरी से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बबीता फोगाट को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सोमबीर ने जीत हासिल की थी। सोमबीर को कुल 43849 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर सतपाल सांगवान को 29577 और तीसरे नंबर पर रहीं बबीता फोगाट को 24786 वोट मिले थे।