फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Babita Phogat Resigns from Sports Director Post

पहलवान बबीता फोगाट ने खेल उपनिदेशक के पद से दिया इस्तीफा, वजह भी आई सामने

Wed, 07 Oct 2020 04:56 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 07 Oct 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Babita Phogat Resigns from Sports Director Post
बबीता फौगाट(फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फौगाट ने खेल उपनिदेशक पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसे स्वीकार करने के लिए खेल विभाग के प्रधान सचिव को प्रार्थना पत्र भेजा है। बबीता ने प्रार्थना पत्र को एक महीने का नोटिस मानते हुए प्रधान सचिव से इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है। इस्तीफे की प्रति खेल विभाग के निदेशक को भी सूचनार्थ भेजी गई है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय पहलवान ने इस्तीफे में लिखा है कि उन्होंने हाल ही में खेल उपनिदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। अब कुछ अपरिहार्य कारणों से वह आगे सरकारी सेवा करने में असमर्थ हैं। नियुक्ति पत्र में वर्णित शर्तों अनुसार उनका इस्तीफा स्वीकृत किया जाए। इस्तीफा देने के बाद बबीता ने सीएम मनोहर लाल से उनके निवास पर मुलाकात भी की। 
विज्ञापन


उन्होंने इस्तीफे और कारणों के बारे में उन्हें अवगत कराया। सूत्रों के अनुसार बबीता बिहार चुनाव और बरोदा उपचुनाव में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। उन्होंने चुनाव प्रचार करने के लिए पद से इस्तीफा दिया है। पिछला विधानसभा चुनाव बबीता ने भाजपा की टिकट पर दादरी सीट से लड़ा था, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह देश, प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय सोशल मीडिया के जरिये बेबाकी से रखती हैं। बबीता ने नई दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। इसके बाद वह 2014 में ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। उन्होंने 2012 कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था। बबीता को हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में उप निरीक्षक की नौकरी दी थी, जिसे उन्होंने 2019 विधानसभा चुनाव से पहले छोड़ दिया था। वह खेल से जुड़े विभाग में ही नौकरी चाहती थीं ताकि खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर सकें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed