{"_id":"5ca16579bdec2213e76c2e96","slug":"babbar-khalsa-five-terrorists-arrested-from-mohali-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहाली से बब्बर खालसा के पांच आतंकी गिरफ्तार, लोकसभा चुनाव में माहौल बिगाड़ने की थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली से बब्बर खालसा के पांच आतंकी गिरफ्तार, लोकसभा चुनाव में माहौल बिगाड़ने की थी साजिश
Mon, 01 Apr 2019 06:42 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 01 Apr 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
बब्बर खालसा के पांच आतंकी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए बब्बर खालसा की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पंजाब के स्पेशल ऑपरेशन सेल ने रविवार को मोहाली फेज-6 स्थित दारा स्टूडियो के पास से गिरफ्तार किया है। वे यूरोप में बैठे अपने आका के हुक्म पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उनके निशाने पर हिंदू नेताओं के अलावा बेअदबी के आरोपी और डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी थे।
वहीं, दिल्ली निवासी सहित तीन की गिरफ्तारी बाकी है। स्पेशल ऑपरेशन सेल के एआईजी वरिंदर पाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को एक आतंकी मॉड्यूल की धरपकड़ में कामयाबी मिली है।
आतंकियों की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी चंडीगढ़, करमजीत सिंह निवासी मोगा (पंजाब), लवप्रीत सिंह निवासी संगरूर (पंजाब), हरविंदर सिंह निवासी पंचकूला (हरियाणा), सुल्तान सिंह निवासी कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के तौर पर हुई है।

इनके अलावा रूपिंदर सिंह निवासी कुरुक्षेत्र(हरियाणा), दलेर सिंह बंटी निवासी रोहिणी (दिल्ली) और रणजीत सिंह उर्फ पखोके निवासी गुरदासपुर (पंजाब) की गिरफ्तारी बाकी है। पखोके खालिस्तान टाइगर फोर्स का पूर्व प्रमुख है और इस समय जर्मनी में रह रहा है। इन आठों आतंकियों के खिलाफ मोहाली के स्पेशल आपरेशन सेल के थाने में मामला दर्ज किया गया है।
कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े इन आतंकियों का इरादा चुनावी माहौल में राज्य के सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाना था। इनके तार कश्मीर के आतंकवादी संगठनों से जुड़े बताए जा रहे हैं। गिरफ्तारी से पहले भी वे वारदात को अंजाम देने के लिए फंड जुटाने में लगे थे। उनके पास से 32 बोर की पिस्टल, मैगजीन, 4 कारतूस के अलावा बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 15 लेटर पैड बरामद हुए हैं।
मोहाली के स्पेशल ऑपरेशन सेल के थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ट्रेनिंग के लिए जाना था कश्मीर
एआईजी के अनुसार ये लोग फंड जुटा रहे थे, जिससे आतंकी साजो सामान और हथियार खरीदे जाने थे। कुछ घातक हथियार पहले से ही उनके पास पहुंच चुके थे। वे कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी गुटों के संपर्क में थे और वारदात को अंजाम देने से पहले ट्रेनिंग के लिए उन्हें कश्मीर में सक्रिय आतंकियों से मिलना था।
हवारा और पखोके के संपर्क में थे पांचों आतंकी
एआईजी ने बताया कि पंजाब के अमन-चैन को निशाना बनाने की फिराक में लगे ये पांचों आतंकी जेल में बंद जगतार सिंह हवारा और जर्मनी में रह रहे खालिस्तान टाइगर फोर्स के रंजीत सिंह पखोके के संपर्क में थे।
पहले भी हिंदू नेताओं को बनाया जा चुका है निशाना
पिछले लंबे समय से पंजाब के कट्टरपंथी आतंकियों के निशाने पर राज्य के हिंदू नेता हैं। कई डेरे और उनके अनुयायी भी उनके निशाने पर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों के बाद एक बार फिर राज्य के सामाजिक सौहार्द को निशाने पर लिया जा रहा है जिसके चलते जालंधर, लुधियाना, अमृतसर सहित राज्य के कई हिस्सों में हिंदू नेताओं की हत्या हो चुकी हैं।
इन सभी मामलों की जांच अब एनआईए के पास है। इनमें करीब 12 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इसी तरह करीब दो साल पहले स्पेशल ऑपरेशन सेल ने ही मोहाली के न्यू बस स्टैंड से महिलाओं सहित करीब पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके निशाने पर कांग्रेसी नेता सज्जन कुमार थे।