फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Babariya handed over the list of district heads to Kharge

Chandigarh News: बाबरिया ने खरगे को सौंपी जिलाध्यक्षों की सूची, हुड्डा पक्ष के अधिक पदाधिकारी

Wed, 11 Oct 2023 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Babariya handed over the list of district heads to Kharge
-प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक कर सूची जारी करेगा हाईकमान
विज्ञापन

-सूची के बाद भी कांग्रेस में बढ़ सकती है गुटबाजी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करके संभावित जिलाध्यक्षों की सूची सौंप दी है। बताया जा रहा है कि संभावित जिलाध्यक्षों की सूची में हुड्डा गुट के अधिक नेता हैं। अब हाईकमान इस सूची को अंतिम रूप देकर इसे जारी करेगा। उधर, बताया जा रहा है कि बाबरिया ने हरियाणा में चल रही गुटबाजी के चलते हो रहे नुकसान की रिपोर्ट भी खरगे को दी है। आशंका ये भी जताई जा रही है कि जैसे नामों को लेकर हर जिले में हंगामा हुआ था तो सूची जारी होने के बाद भी कांग्रेस में हंगामा तय है। इसलिए हाईकमान तमाम पहलुओं को देखते हुए ही संगठन की सूची जारी करेगा।
इससे पहले, बाबरिया ने खरगे और पार्टी संगठन के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक की। बैठक में हरियाणा के मौजूदा राजनीतिक हालातों और पार्टी की स्थिति को लेकर चर्चा की गई। बाबरिया ने भी हरियाणा में संगठन खड़ा करने को लेकर जोर दिया और कहा कि संगठन के बिना चुनाव में जाना ठीक नहीं रहेगा। इसलिए लोकसभा चुनावों से पहले ही जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों के साथ-साथ प्रदेश पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन

सूची को जारी करने से पहले अब कांग्रेस हाईकमान इस सूची के आधार पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सकता है। जिलाध्यक्षों के चयन में सबसे बड़ा रोड़ा गुटबाजी ही बनी हुई है। हुड्डा कैंप जहां अपनी पसंद के नेताओं को जिलाध्यक्ष बनवाना चाहता है। वहीं एंटी हुड्डा खेमा कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी हिसार, सिरसा, अंबाला, भिवानी-महेंद्रगढ़ व कुरुक्षेत्र पार्लियामेंट के अंतर्गत आने वाले जिलों पर दावा ठोक रहा है। दोनों गुटों में सामांजस्य स्थापित करने के लिए हाईकमान प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करके और उनको विश्वास में लेकर ही सूची फाइनल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed