{"_id":"3b64cf9b9531a96ffb7a853e9e1eac3a","slug":"baba-ramdev-says-modi-as-the-himalayas-rahul-gandhi-dwarf","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी हिमालय जैसे, राहुल गांधी बौना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी हिमालय जैसे, राहुल गांधी बौना'
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 Dec 2013 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है।
विज्ञापन
सेक्टर-सात स्थित आर्य समाज मंदिर सेक्टर-7 में कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने मोदी के चरित्र को हिमालय जैसा और राहुल को बौना बताया।
अपनी पार्टी बनाने के मुद्द को टाल गए और इतना ही कहा कि राज खुल जाए तो राजनीति क्या? जब उनसे पूछा गया कि आईएएस अधिकारी डॉ. अशोक खेमका को आम आदमी पार्टी में शामिल होने चाहिए या नहीं, तो उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मामला है। वे इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे।
रामदेव ने कहा कि वे केवल मोदी के साथ हैं, भाजपा के नहीं। मोदी जो कहता है वह करता है। एक मार्च से उनके कार्यकर्ता पूरे देश में यूपीए के खिलाफ अभियान चलाएंगे। कार्यकर्ता घर-घर तक जाएंगे। चुनाव के दिन तक यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन
पीएम ने पद की गरिमा घटाई
रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने पद की गरिमा घटा दी है। चार राज्यों में हार के बाद भी कांग्रेस नहीं जागी।
सोनिया और राहुल समलैंगिकता के मुद्दे पर तो खुलकर बोल रहे हैं और देश के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुप हैं। इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने नेहरू गांधी परिवार पर कांग्रेस को बंधक बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
23 मार्च को मनाएंगे योग महोत्सव
23 मार्च को देशभर में मनाए जा रहे योग महोत्सव के बारे में रामदेव ने कहा कि देशभर से दस लाख लोग इसमें शामिल होंगे। दिल्ली में वे स्वयं इस समारोह में होंगे। होली के बाद योग सप्ताह मनाया जाएगा