नेहरू पर रामदेव ने ये क्या कह डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर विवादित बयान देने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने अब पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में विवादित बयान दे दिया।
उन्होंने नेहरू को देश के बंटवारे और दस लाख हत्याओं का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने देश खंड-खंड करके तोड़ दिया। वे खुद को नास्तिक बताते थे।
उन्होंने सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर भी व्यक्तिगत हमला बोला। वे वीरवार को करनाल में पतंजलि चिकित्सालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे भाजपा प्रत्याशी अश्विनी कुमार चोपड़ा के लिए प्रचार के लिए आए थे।
सोनिया की आत्मा में बसे हैं पोप
योग गुरु ने कहा कि कांग्रेस ने ही क्रांतिकारियों को फांसी पर चढ़वाया। आज तक भी भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु सहित कई क्रांतिकारियों को केंद्र ने शहीद का दर्जा नहीं दिया है।
केजरीवाल/कांग्रेस की एक राशि
बाबा रामदेव ने कहा कि केजरीवाल और कांग्रेस की एक राशि है। केजरीवाल ने पहले ही जनसमर्थन खो दिया है। वे न तो नौकरी में टिके, न ही अन्ना हजारे और रामदेव के साथ टिके और न ही सरकार में टिके। अब वे भाजपा में शामिल होने का बहाना ढूंढ रहे हैं।
हिंदी बैल्ट में कांग्रेस का सूपड़ा साफ
स्वामी रामदेव ने कहा कि हिंदी भाषी बैल्ट में कांग्रेस 10 से 15 सीटों पर सिमट जाएगी। यूपीए, थर्ड फ्रंट और विपक्षी दलों को राष्ट्र विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, घोटालों, महंगाई जैसे मुद्दों पर इस बार जनता खुद चुनाव लड़ रही है।
उन्होंने कहा कि देश को अगर कोई संभाल सकता है तो वे नरेंद्र मोदी हैं। एक सवाल के जवाब में योग गुरु ने कहा कि अब भाजपा, एनडीए सब नरेंद्र मोदी हैं।