फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   baba ramdev exposed a truth about putrajeevak medicine

पुत्रजीवक दवा को लेकर किया जा रहा दुष्प्रचार: रामदेव

Wed, 22 Apr 2015 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 22 Apr 2015 05:18 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev exposed a truth about putrajeevak medicine

पुत्रजीवक जड़ी बूटी के मामले पर सफाई देते हुए योगगुरु बाबा रामदेव ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। रामदेव ने कहा कि जड़ी बूटी को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। इस बूटी का नाम ऋषिमुनियों ने रखा था।

विज्ञापन


बाबा रामदेव ने कहा कि  इससे पुत्र व पुत्री पैदा होने का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि यह केवल भारतीय चिकित्सा पद्धति में महिलाओं में बांझपन रोग दूर करने के लिए प्राचीन समय से ही दी जाती रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जड़ी बूटी को लेकर दुष्प्रचार न करें। आयुर्वेद में अपना विश्वास बनाए रखें।

विज्ञापन

आचार्यकुलम में ऐसे दी जाएगी शिक्षा

baba ramdev exposed a truth about putrajeevak medicine

  • जो नशा न करे, उसका बच्चा ही आचार्यकुलम में पढ़ेगा
  • इस आचार्यकुलम में एनसीईआरटी के अंतर्गत अन्य स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली मॉडर्न शिक्षा दी जाएगी
  • इसके साथ-साथ योग शिक्षा और वैदिक शिक्षा की भी पढ़ाई करवाई जाएगी, इसके लिए सिलेबस तैयार है और विशेष शिक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे
  • सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक आचार्यकुलम में रहेगा छात्र, डे बोर्डिंग होगा आचार्यकुलम
  • पेरेंट्स की भी होगी ट्रेनिंग, फीस इतनी होगी, जो सभी की पहुंच में हो
  • खास बात यह कि जो हर तरह के नशे से दूर हो, उसी के बच्चे का आचार्यकुलम में दाखिला मिलेगा, पेरेट्स ट्रेनिंग में इसकी भी तसदीक की जाएगी
  • आचार्यकुलम के क्लासरूम एजुसेट से लैस होंगे, उम्मीद 2016 तक अंबाला में खुल जाएगा आचार्यकुलम।

रामदेव को यह मिलेगा स्टेट गेस्ट के तौर पर

baba ramdev exposed a truth about putrajeevak medicine

सरकार की मानें तो हरियाणा में आगामी दिनों में राज्य अतिथि के तौर पर स्वामी रामदेव के आगमन पर उन्हें रिसीव और सी ऑफ किया जाएगा। इस दौरान यदि वे रुकना चाहेंगे, तो सरकार उनकी आवभगत का पूरा इंतजाम करेगी।

सरकार ने रामदेव से मांगा समय
हरियाणा सरकार ने अधिकारियों के साथ बैठक के लिए रामदेव से समय मांगा है। सोनीपत में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री खट्टर और स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने रामदेव से आग्रह किया कि वह चंडीगढ़ में अफसरों व मंत्रियों के साथ एक संयुक्त मीटिंग करना चाहते हैं। जिसके लिए जल्द समय दिया जाए। सूत्रों की मानें तो जल्द रामदेव चंडीगढ़ आ सकते हैं।

विज्ञापन

सरकार के खर्चें पर बिल्कुल नहीं घुमूंगा

baba ramdev exposed a truth about putrajeevak medicine

हरियाणा के ब्रांड एंबेसडर योग गुरु बाबा रामदेव ने राई में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह में प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का प्रस्ताव विनम्रता से नकार दिया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बाबा के पांव छुए और उनको कैबिनेट मंत्री के समान सुविधाएं देने का ऐलान किया, लेकिन योग गुरु ने कहा कि मैं फकीर हूं और उन्हें फकीर ही रहने दिया जाए। सत्ता के मोह से दूर रहकर वे सत्य व सेवा से जुड़े रहना चाहते हैं।

वे सरकार के ब्रांड एंबेसडर हैं, लेकिन सरकार के खर्चे पर नहीं घूमेंगे, अपनी गाड़ी और पेट्रोल का इस्तेमाल करेंगे। मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सरकार के कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल रहे।

उन्होंने योग को बढ़ावा देने में लगी प्रदेश सरकार को तोहफा देते कहा कि पानीपत के डिकाडला गांव में प्रदेश का सबसे बड़ा आचार्यकुलम् खोलेंगे। शिक्षा में तक्षशीला की तरह हरियाणा का नाम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed