फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baba Ram Singh Ganadhua of Fatehgarh Sahib has passed away

Punjab: क्रिकेटर युवराज सिंह के गुरु बाबा राम सिंह गंढ़ुआ वालों का निधन, मोहाली के अस्पताल में चल रहा था इलाज

Wed, 22 May 2024 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 22 May 2024 12:48 PM IST
सार

क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी विदेशी मूल की पत्नी हेजल कीच की शादी भी डेरे में डेरा प्रमुख संत बाबा राम सिंह जी गंढ़ुआ वालों ने करवाई थी।

विज्ञापन
Baba Ram Singh Ganadhua of Fatehgarh Sahib has passed away
बाबा राम सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

फतेहगढ़ साहिब में गुरुद्वारा टाहली साहिब दुफेड़ा के प्रमुख संत बाबा राम सिंह गंढुआं वालों का निधन हो गया। उन्होंने बुधवार को मोहाली में एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 
विज्ञापन


बाबा राम सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उपचार के दौरान उनका निधन हुआ। उनके निधन के बाद डेरा दुफेड़ा में उनके श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचे। 

बताया जा रहा है कि 26 मई रविवार को गुरुद्वारा टाहली साहिब में पार्थिक देह को पंचतत्व में विलीन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि क्रिकेटर युवराज सिंह का परिवार इस डेरे से काफी समय से जुड़ा हुआ है। अकसर युवराज सिंह डेरा प्रमुख बाबा राम सिंह से आशीर्वाद लेने आते रहते थे। युवराज सिंह ने नवंबर 2016 में अपनी शादी इसी डेरे में साधारण तरीके से की थी। युवराज सिंह जब कैंसर से जूझ रहे थे तो उस समय भी कई बार डेरा प्रमुख से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इसके अलावा क्रिकेटर हरभजन सिंह भी युवराज के साथ यहां आकर नतमस्तक हुए थे। 30 नवंबर 2016 को युवराज सिंह की शादी हेजल कीच से हुई थी। डेरा प्रमुख बाबा राम सिंह के आशीर्वाद के बाद रस्में संपन्न हुईं। इससे पहले हेजल कीच का नाम बदला गया था। हेजल का नाम बदलकर गुरबसंत कौर नाम भी बाबा राम सिंह ने ही रखा था।
विज्ञापन


गुरुद्वारा टाहली साहिब सरहिंद-चंडीगढ़ रोड पर स्थित है। मार्च महीने भी युवराज सिंह बाबा राम सिंह को अस्पताल में उनका हाल जानने पहुंचे थे गुरु और शिष्य दोनों में वैराग साफ झलक रहा था और बाबा जी के आंखों में भी आंसू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस डेरे से कई सियासतदानों की श्रद्धा भी जुड़ी हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी कई बार डेरा प्रमुख बाबा राम सिंह से आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व राज्य सभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो, कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ेमाजरा समेत कई सियासतदान यहां अकसर नतमस्तक होने आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed