फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   B.Tech student commits suicide at hostel in Sonipat of Haryana

बीटेक छात्र दोस्त से बोला- रातभर पढ़ाई की है, साढ़े आठ बजे उठा देना, कमरे में की आत्महत्या

Thu, 12 Dec 2019 08:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राई (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राई (सोनीपत) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Dec 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
B.Tech student commits suicide at hostel in Sonipat of Haryana
छात्र अंकित का फाइल फोटो।

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का गुरुवार को पेपर था लेकिन उसने पेपर से पहले ही फंदा लगा लिया। छात्र के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।

विज्ञापन


उसने सुसाइड नोट में किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं माना है। छात्र बास्केटबाल का खिलाड़ी होने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काफी हिस्सा लेता था लेकिन उसकी कई पेपर में कंपार्टमेंट थी और उसका गुरुवार को कंपार्टमेंट का पेपर था। इसकी सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मूलरूप से हिसार फिलहाल गुरुग्राम के सेक्टर-52 निवासी अंकित नैन (21) मुरथल विवि में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। वह हॉस्टल कृष्णा राय के कमरा नंबर 180 में रहता था। उसने गुरुवार सुबह छह बजे ही अपने दोस्तों को कहा था कि वह सोने जा रहा है। उसने रातभर पढ़ाई की है। उसे साढ़े आठ बजे उठा देना, जब उसका साथी साढ़े आठ बजे उसे उठाने के लिए पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक कमरा खुलवाने के प्रयास के बाद भी जब कमरा नहीं खोला तो उसने अन्य छात्रों को बुलाकर कुंडी तोड़ी तो अंदर जाकर देखा तो अंकित का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मामले को लेकर विवि अधिकारियों को अवगत करवाया। छात्र को तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवाया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 

पुलिस ने युवक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने लिखा है कि उसकी मां और बहन बहुत अच्छी है। हालांकि वह अच्छा बेटा नहीं बन सका। छात्र बास्केटबाल में उत्कृष्ट खिलाड़ी था। वह यूनिवर्सिटी की टीम में खेलता था। परीक्षा में कंपार्टमेंट आने से कारण उसका गुरुवार को ही पेपर था लेकिन पेपर से पहले ही उसने फंदा लगा लिया। 

छात्र के कमरे में फंदा लगाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने स्वयं ही आत्महत्या की बात कही है। मामले की जांच कराई जाएगी। -सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed