फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   B Praak wins National Award for Best playback singing for Kesari

राष्ट्रीय पुरस्कार : चंडीगढ़ के हैं सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक बने बी प्राक, जीरकपुर की मिट्टी से मिले सपनों को पंख

Tue, 23 Mar 2021 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Mar 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
B Praak wins National Award for Best playback singing for Kesari
बी प्राक - फोटो : फाइल फोटो

केसरी फिल्म के गीत ‘तेरी मिट्टी’ के लिए 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतने वाले प्रतीक बचन उर्फ बी प्राक चंडीगढ़ के हैं। तेरी मिट्टी गीत को गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखा था और अर्को प्रावो मुखर्जी ने इसे कंपोज किया था। मार्च 2019 में यह गाना रिलीज हुआ था। बी प्राक पंजाबी संगीत निर्देशक, संगीत संगीतकार और गायक हैं। उन्हें पहली बार पंजाबी गीत 'मन भरेया' से प्रसिद्धि मिली थी। उनके पिता वरिंदर बचन भी पंजाबी संगीत निर्देशक हैं।

विज्ञापन


बी प्राक का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। वह चंडीगढ़ सेक्टर-21 में पले-बढ़े। उन्होंने बताया कि संगीत की पृष्ठभूमि वाले परिवार से थे, इसलिए उनका झुकाव बचपन से संगीत की ओर था। वह गायक बनना चाहते थे और अक्सर अपनी मां के साथ गाने के बारे में अपनी इच्छाओं को साझा करते थे। 
विज्ञापन



बी प्राक के पिता वरिंदर बचन के दोस्त सौभाग्य वर्धन ने बताया कि बी प्राक को अपने पिता से संगीत की सीख मिली। उन्हें शुरू से लाइट म्यूजिक काफी पसंद रहा तो उन्होंने बेटे को भी लाइट म्यूजिक की सीख दी। आजकल युवाओं की पसंद यही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाद में पूरे परिवार के साथ वह जीरकपुर में शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने यहां आते ही म्यूजिक अकादमी भी खोली थी। जीरकपुर में आकर बी प्राक के सपनों को पंख मिले और उन्होंने लगातार हिट गाने भी दिए। करीब 10 साल के अथक प्रयास के बाद बी प्राक लगातार अपने गीतों के माध्यम से युवाओं के दिलों पर राज करने लगे। तेरी मिट्टी गीत रिलीज होते ही हिट हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed