फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   azhar masood responsible for pathankot terror attack

पठानकोट आतंकी हमले के पीछे मास्टरमाइंड कहीं ये तो नहीं?

Sun, 03 Jan 2016 10:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Jan 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
azhar masood responsible for pathankot terror attack

पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी भले ही किसी आतंकी संगठन ने न ली हो, लेकिन इसके पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम आ रहा है। जैश के मुखिया मौलाना मसूद अजहर के छोटे भाई रऊफ को इस हमले का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। मसूद अजहर ही वो आतंकी है, जिसे छुड़ाने के लिए कंधार हाईजैक की साजिश रची गई थी।

विज्ञापन


कौन है मसूद अजहर और क्या है उसकी हिस्ट्री?
मसूद अजहर जैश का वो आतंकी है जिसे 17 साल पहले 1999 में कांधार हाईजैक मामले में भारत ने रिहा किया था। 24 दिसंबर 1999 को 5 हथियारबंद आतंकवादियों ने 178 यात्रियों के साथ इंडियन एयरलाइंस के हवाई जहाज आईसी-814 को हाइजैक कर लिया था।
विज्ञापन


हरकत-उल-मुजाहिद्दीन के आतंकियों ने भारत सरकार के सामने 178 यात्रियों की जान के बदले में तीन आतंकियों की रिहाई का सौदा किया था। 1999 में वाजपेयी सरकार ने यात्रियों की जान बचाने के लिए मसूद अजहर समेत तीन आतंकियों को छोड़ने का फैसला किया था, जिन तीनों आतंकियों को छोड़ने का फैसला किया था उन्हीं मे से एक है मसूद अजहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है जैश ए मोहम्मद?

azhar masood responsible for pathankot terror attack

जैश ए मोहम्मद एक पाकिस्तानी जिहादी संगठन है जिसके आतंकी जम्मू-कश्मीर समेत भारत के कई राज्यों में हुए आतंकी हमलों में शामिल रहे हैं। इतना ही नहीं जैश ए मोहम्मद के आतंकी अमेरिका के विरुद्ध चलाई जा रही गतिविधियों में भी शामिल रहे हैं। 

मार्च 2000 में जैश ए मोहम्मद की स्थापना मसूद अजहर ने की थी। जनवरी 2002 में जब इसे पाकिस्तान की सरकार ने बैन कर दिया तब जैश ए मोहम्मद ने अपना नाम बदलकर खुद्दाम उल इस्लाम कर लिया था।

नए साल के मौके पर हमले की साजिश
पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के बहावलपुर में रहने वाला मसूद अजहर नए साल के मौके पर हमले की साजिश रच रहा था। ख़ुफ़िया एजेंसियों की मानी जाए तो पाकिस्तान में अल रहमान ट्रस्ट चलाने वाले मौलाना अशफाक, हाफ़िज़ अब्दुल गफूर और कासिम जान भी पठानकोट हमले के पीछे शामिल हैं।

खुफिया एजेंसियों की जानकारी के मुताबिक हमले से पहले आतंकियों ने पाकिस्तान में अपने आकाओं से बात की। देर रात 12: 35 मिनट से लेकर रात एक बजकर 40 मिनट तक चार बार पाकिस्तान से फोन पर बात हुई। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हमले के पीछे जैश के होने से इंकार नहीं किया।

कई देशों में बैन है मसूद का संगठन
मसूद अजहर के आतंकी संगठन पर यूएन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और भारत समेत कई देशों में बैन है। फिर भी मसूह अजहर पाकिस्तान में खुलेआम रैलियों में जहर उगलता है। मसूद अजहर को भारतीय विमान के अपहरण करने के लिए कभी कोई सजा नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed