फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Award to Brave People on Independence Day

पढ़ें, सम्मानित होने वाले 9 लोगों का प्रोफाइल

Sat, 16 Aug 2014 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Aug 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
Award to Brave People on Independence Day

हौसला और जज्बा हो तो रास्ते में मुश्किलें आड़े नहीं आती हैं। ऐसी ही मिसाल कायम की है स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जगदीश सिंह ने। उनको स्वतंत्रता दिवस पर (आर्ट एंव कल्चर) के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह में शुक्रवार को सम्मानित किया जाएगा। जगदीश हैंडीकैप हैं।

विज्ञापन


वह शहर के हैंडीकैप भंगड़ा डांस ग्रुप के अहम सदस्य हैं। इस ग्रुप में विभिन्न वर्गों के 22 सदस्य है। उन्होंने 300 से अधिक स्टेज शो कर लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में नाम शामिल करवा चुकेहैं। जगदीश सिंह का कहना है कि लोग हैंडीकैप लोगों को किसी से कम न माने।
विज्ञापन


गुरनूर ने छोटी उम्र में कमाया बड़ा नाम
सेंट स्टीफंस स्कूल-45 में कक्षा 6 के छात्र गुरनूर सिंह स्केटिंग के बहतरीन खिलाड़ी है। अपने प्रदर्शन की बदौलत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह नेशनल और स्टेट लेवल पर स्केटिंग में रिंग रेस, इन लाइन रेस, रोलर हॉकी की प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं। गुरनूर सिंह अभी तक 27 गोल्ड मेडल, 14 सिल्वर, 12 ब्रांज मेडल जीत चुके हैं।

यह अवार्ड सिर्फ मेरा नहीं: रीमा

Award to Brave People on Independence Day

यह अवार्ड सिर्फ मेरा नहीं। मेरे स्कूल के हर बच्चे, स्टाफ और स्कूल मैनेजमेंट का है। अवार्ड पाकर मेरा लक्ष्य अब शहर की साक्षरता में बढ़ोतरी लाना है। यह कहना है दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-40 की प्रिंसिपल रीमा दीवान का। उन्हें 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में यूटी प्रशासन की ओर से समाजसेवा में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

वह 2008 से दिल्ली पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ में प्रिंसिपल हैं। उन्होंने तीन साल पहले मलोया में शक्ति और धनास में रोशनी नामक प्रोजेक्ट शुरू किए। जिसमें उन्होंने कालोनी की गरीब महिलाओं और बच्चों को पढ़ना शुरू किया। गांव की महिलाओं को रोजगार देने केलिए स्कूल में ही ‘दीपशिखा’ नामक  प्रोजेक्ट भी वह चला जा रहीं हैं।

सोचा नहीं था कि अवार्ड मिलेगा: शमशेर सिंह
प्रिंसिपल मैडम अनुजीत कौर ने मुझे फार्म भरवाने को कहा। मैंने कहा, ‘मैं क्या डिटेल दूं’। उनके कहने पर फार्म भर दिया था। लेकिन, यह अवार्ड मुझे मिलेगा, कभी सोचा नहीं था। यह कहना है सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-16 के टीचर शमशेर सिंह का। उन्हें 15 अगस्त को यूटी प्रशासन की ओर से सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया वह बच्चों डराकर या हव्वा बनाकर गणित नहीं पढ़ाते हैं। उनका कहना है कि प्राइमरी लेवल से ही बच्चों को गणित आम विषय की तरह पढ़ाए जाए। शिक्षा के साथ-साथ वे 1984 से रक्त दान भी करते आ रहे हैं।

साल में चार बार करते हैं रक्तदान

Award to Brave People on Independence Day

सेक्टर-19 निवासी राजीव मौदगिल को समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। राजीव साल में चार बार खूनदान करते हैं। उन्हें अब खुद भी यह याद नहीं है कि वह कुल कितनी बार रक्तदान कर चुके हैं। वह वर्ष 1999 से पौधारोपण कर रहे हैं। साथ ही शहर में कई धार्मिक आयोजन भी कर चुके हैं।

कड़ी मेहनत का मिला सम्मान: सुधीर
डीपीआई (स्कूल) कार्यालय में असिस्टेंट कंट्रोलर (एफएंडए) के पद पर कार्यरत सुधीर पराशर को उनके काम के प्रति समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र के लिए चुना गया है। पराशर ने कहा कि उनके इस बात की संतुष्टि है कि उनके काम को सराहना मिली है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और काम के प्रति लगन ने उन्हें यह सम्मान दिलाया है।

पूरी उम्र गुजार दी फूलों के लिए

Award to Brave People on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर निगम की हॉर्टिकल्चर विंग के सुपरवाइजर हंसराज को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। हंसराज की ड्यूटी सेक्टर-33 स्थित टैरेस गार्डन में होती है। हंसराज का कहना है कि उनकी पूरी उम्र फूलों और पौधों की देखभाल में बीत गई है। गुलदाऊदी शो में भी उन्हें कई बार सम्मानित किया जाता रहा है। हंसराज के अलावा निगम के एक अन्य कर्मचारी मदन लाल मैसन को भी आज स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

कठिन हालात में भी नहीं हारी हिम्मत..आर्यन

हौसले बुलंद हों तो जीवन में बड़ी दिक्कतों से भी आसानी से पार पाया जा सकता है। कुछ इसी तरह का बहादुरी दिखाने पर चंडीगढ़ प्रशासन 11वीं क्लास के होनहार आर्यन एस जजमा को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित करने जा रहा है। सेक्टर-41सी के मकान नंबर 2007 निवासी आर्यन एस जजमा ने गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में परफेक्ट 10 सीजीपीए हासिल किए हैं। आर्यन बेहतरीन खिलाड़ी भी है। आर्यन का सपना पायलट बनना है। अपने पिता एसपी यादव को आर्यन अपना रोल मॉडल मानते हैं। यादव चंडीगढ़ प्रशासन के लीगल एडवाइजर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed