फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   award to 15 hindi-punjabi books of haryana

हिंदी, अंग्रेजी, हरियाणवी की 15 पुस्तकों को पुरस्कार

Tue, 07 Jan 2014 03:40 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Jan 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
award to 15 hindi-punjabi books of haryana
हरियाणा की रचनाशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति वर्ष श्रेष्ठ कृति पुरस्कार (हिंदी, अंग्रेजी एवं हरियाणवी) और हिंदी कहानी प्रतियोगिता एवं पुस्तक प्रकाशनार्थ प्रोत्साहन योजना (हिंदी एवं हरियाणवी) कार्यान्वित की जा रही है।
विज्ञापन


हरियाणा साहित्य अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष व हरियाणा के मुुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने जारी बयान में यह जानकारी दी है।

अकादमी के अध्यक्ष हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा हरियाणा साहित्य अकादमी के वर्ष 2013 के पुरस्कारों/ अनुदानों के परिणामों का अनुमोदन कर दिया गया है।
विज्ञापन


अकादमी निदेशक डॉ. श्याम सखा ‘श्याम’ ने बताया कि अकादमी द्वारा वर्ष 2013 के लिए हिंदी, अंग्रेजी एवं हरियाणवी की 15 पुस्तकों को श्रेष्ठ कृति पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 पुस्तकों के प्रकाशनार्थ प्रोत्साहन के लिए अनुदान स्वीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त अकादमी द्वारा आयोजित वर्ष 2013 के लिए हिंदी कहानी प्रतियोगिता का परिणाम भी घोषित किया गया हैं।

श्रेष्ठ कृति पुरस्कार के रूप में 21,000/- रुपये की राशि एवं स्मृति चिह्न प्रदान किये जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed