फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Avulsion in ICU of GMCH 32 Chandigarh by Patient Family

चंडीगढ़ में मरीज की मौत पर जीएमसीएच-32 की आईसीयू में की गई तोड़फोड़, लगाए गंभीर आरोप

Fri, 17 Jul 2020 11:27 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 17 Jul 2020 11:27 AM IST
सार

  • परिजनों का आरोप, इलाज में बरती गई लापरवाही
  • इलाज के दौरान मरीज की मौत होने पर फूटा परिजनों का गुस्सा
  • प्रबंधन की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला कराया शांत

विज्ञापन
Avulsion in ICU of GMCH 32 Chandigarh by Patient Family
जीएमसीएच-32 आईसीयू में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएमसीएच- 32 में गुरुवार देर रात कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद परिजनों ने तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया फिलहाल अभी किसी पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार प्रीत कॉलोनी जीरकपुर निवासी 42 साल के कोरोना पॉजिटिव मरीज की गुरुवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन


मरीज जीएमसीएच की कोविड-आईसीयू में भर्ती था। उसकी स्थिति बेहद गंभीर थी। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर आईसीयू के अंदर तोड़फोड़ की। स्टाफ ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल इस मामले पर अस्पताल प्रशासन मौन है। 
विज्ञापन


दो दिन पहले ही गार्ड की हुई थी हत्या    
बता दें कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी सवाल उठाए जा चुके हैं। दो दिन पहले ही अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की मरीज के परिजनों की ओर से पीट-पीटकर हत्या की जा चुकी है। वहीं अब आईसीयू में परिजनों द्वारा फिर बवाल किए जाने से अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर रोष में है। उनका कहना है कि अस्पताल में सुरक्षा को लेकर अनदेखी की जा रही है। अगर यही स्थिति रही तो वहां ड्यूटी करना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed