फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Avtar Singh Bhdana Resigned from Congress

हरियाणा कांग्रेस से एक और बड़ा विकेट गिरा

Wed, 06 Aug 2014 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Aug 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
Avtar Singh Bhdana Resigned from Congress

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एक और विरोधी अवतार सिंह भड़ाना ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र सिंह के बाद पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने सोनिया के दरबार में हुड्डा के खिलाफ आवाज उठाई है।

अब इस इस्तीफे के बाद कांग्रेस में अंदरूनी राजनीति का गर्माना लाजमी है। भड़ाना ने अपना इस्तीफा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को भेजा है।

हरियाणा में कांग्रेस के नेतृत्व बदलने की वीरेंद्र की मांग पर भड़ाना पहले ही अपनी मुहर लगा चुके हैं, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व दोनों नेताओं की मांग को अनसुना करता रहा है।
विज्ञापन


राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि अब भड़ाना इनेलो में शामिल होकर विधानसभा चुनाव में अपना जौहर दिखा सकते हैं। हालांकि कांग्रेस के कुनबे में ये बातें लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़गांव से सांसद राव इंद्रजीत, विनोद शर्मा और धर्मवीर जैसे नेता कांग्रेस का दामन छोड़ चुके हैं। अब विधानसभा चुनाव से पहले भी कई नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं।


इस समय के हालात के मुताबिक 18 अगस्त को बीरेंद्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने की घोषणा करेंगे।

लोकसभा चुनाव के बाद से नाराज थे भड़ाना:
भड़ाना लोकसभा चुनावं के बाद से हुड्डा से नाराज थे। उन्होंने अपनी हार का ठीकरा हुड्डा पर फोड़ा था।  पिछले दिनों प्रदेश के बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव के इस्तीफे को लेकर भी हरियाणा की सियासत गर्माई, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद यह मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed