{"_id":"e623c5a3081816dfc65c2d07d1a58471","slug":"avtar-singh-bhdana-resigned-from-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा कांग्रेस से एक और बड़ा विकेट गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा कांग्रेस से एक और बड़ा विकेट गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Aug 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एक और विरोधी अवतार सिंह भड़ाना ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र सिंह के बाद पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने सोनिया के दरबार में हुड्डा के खिलाफ आवाज उठाई है।
अब इस इस्तीफे के बाद कांग्रेस में अंदरूनी राजनीति का गर्माना लाजमी है। भड़ाना ने अपना इस्तीफा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को भेजा है।
हरियाणा में कांग्रेस के नेतृत्व बदलने की वीरेंद्र की मांग पर भड़ाना पहले ही अपनी मुहर लगा चुके हैं, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व दोनों नेताओं की मांग को अनसुना करता रहा है।
विज्ञापन
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि अब भड़ाना इनेलो में शामिल होकर विधानसभा चुनाव में अपना जौहर दिखा सकते हैं। हालांकि कांग्रेस के कुनबे में ये बातें लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन
गुड़गांव से सांसद राव इंद्रजीत, विनोद शर्मा और धर्मवीर जैसे नेता कांग्रेस का दामन छोड़ चुके हैं। अब विधानसभा चुनाव से पहले भी कई नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं।
इस समय के हालात के मुताबिक 18 अगस्त को बीरेंद्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने की घोषणा करेंगे।
लोकसभा चुनाव के बाद से नाराज थे भड़ाना:
भड़ाना लोकसभा चुनावं के बाद से हुड्डा से नाराज थे। उन्होंने अपनी हार का ठीकरा हुड्डा पर फोड़ा था। पिछले दिनों प्रदेश के बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव के इस्तीफे को लेकर भी हरियाणा की सियासत गर्माई, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद यह मामला शांत हुआ।