फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Avtar Singh Bhadana, who has changed parties many times, joins Congress, political equations will change

Haryana: कई दल बदल चुके अवतार सिंह भड़ाना कांग्रेस में शामिल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में बदलेंगे राजनीतिक समीकरण

Sun, 19 May 2024 08:17 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 19 May 2024 08:17 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव में हरियाणा की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस कड़ी में पिछले काफी समय से अवतार सिंह भड़ाना हरियाणा की राजनीति से दूर थे, लेकिन अचानक से वह हरियाणा में सक्रिय नजर आएंगे। उन्होंने कांग्रेस में वापसी कर ली है।

विज्ञापन
Avtar Singh Bhadana, who has changed parties many times, joins Congress, political equations will change
अवतार सिंह भड़ाना ने की कांग्रेस ज्वाइन - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा की राजनीतिक में एक और उल्टफेर देखने को मिला है। हरियाणा के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और फरीदाबाद राजनीति के बड़े चेहरे अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। हरियाणा मामलों के प्रभारी दीपक बाबरिया ने उनकी कांग्रेस में ज्वाइनिंग को लेकर आधिकारिक पत्र जारी किया है। मतदान से चंद दिनों पहले भड़ाना के कांग्रेस में आने से पार्टी को गुरुग्राम और फरीदाबाद में संजीवनी मिलने के आसार हैं। क्योंकि भड़ाना परिवार का दोनों ही सीटों पर प्रभाव है और गुर्जर बाहुल इलाकों में उनकी पकड़ है। बता दें कि अवतार भड़ाना कई दल बदल चुके हैं।

विज्ञापन


पिछले काफी समय से अवतार सिंह भड़ाना हरियाणा की राजनीति से दूर थे, लेकिन अचानक से वह हरियाणा में सक्रिय नजर आएंगे। कांग्रेस पार्टी ने भड़ाना को खासकर गुरुग्राम और फरीदाबाद लोकसभा सीट में प्रचार का जिम्मा सौंपा है। भड़ाना हरियाणा के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक रहे हैं। वह चार बार सांसद रहे चुके हैं। उन्होंने वर्ष 1991, 2004 और 2009 में फरीदाबाद लोकसभा चुनाव जीते हैं। वहीं, 1999 में मेरठ लोकसभा से जीत हासिल की है।
विज्ञापन


वह लगातार 2014 और 2019 में कृष्ण पाल गुर्जर से हार गए थे और इसके बाद वह हरियाणा की राजनीति में कम सक्रिय हो गए थे। अवतार सिंह भड़ाना को 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने मेरठ से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अवतार भड़ाना को टिकट के लिए लखनऊ बुलाया था, लेकिन अवतार भड़ाना ने चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया था। उन्होंने कांग्रेस में वापसी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दल बदल चुके भड़ाना
भड़ाना कई दल बदल चुके हैं और भाजपा के कृष्ण पाल गुर्जर के धुर विरोधी मानेे जाते हैं। अवतार भड़ाना का राजनीतिक सफर शुरू तो कांग्रेस से हुआ था, लेकिन प्रदेश की राजनीति में चर्चा में तब आए, जब 1988 में बिना विधायक ही तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल में शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री बनाया था। चौधरी देवीलाल के पुत्र और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के विरोध के कारण छह माह बाद ही भड़ाना की मंत्रिमंडल से विदाई हो गई थी।


इसके बाद भड़ाना कांग्रेस में शामिल हो गए। 1998 में मध्यावधि लोकसभा चुनाव में अवतार भड़ाना को कांग्रेस का टिकट नहीं मिला और वे जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े और हार गए। 2014 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में अवतार भड़ाना इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल हो गए। 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में अवतार भड़ाना इंडियन नेशनल लोकदल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। 2019 में वह कांग्रेस के टिकट पर हार गए थे और इसके बाद हरियाणा से किनारा कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed