फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auto driver full of passengers took doctor's life, case of culpable homicide registered

Chandigarh News: सवारियों से भरे ऑटो चालक ने ले ली डॉक्टर की जान, गैरइरादन हत्या का केस दर्ज

Sun, 01 Oct 2023 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Auto driver full of passengers took doctor's life, case of culpable homicide registered
चंडीगढ़। बीते 11 सितंबर की सुबह 7.15 बजे मटका चौक के पास ऑटो की टक्कर से घायल साइकिल पर जा रहे मोहाली के डॉक्टर की मौत हो गई है। सेक्टर-16/17 की विभाजित सड़क पर सेक्टर-17 की तरफ तेज रफ्तार ऑटो चालक ने साइकिल चला रहे डॉक्टर और उनके दोस्त को टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था। घायल दंत चिकित्सक लखविंदर सिंह (50) की मोहाली के एक निजी अस्पताल में वीरवार को मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने पहले दर्ज मामले में 304 की धारा भी जोड़ दी है। जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।डॉ. लखविंदर सिंह का मोहाली के फेज 3बी2 में दांतों का क्लीनिक है। उनके परिवार में पत्नी समेत दो बेटियां हैं। हादसे के दौरान उनके साथ साइकिल चला रहे मोहाली फेज 3बी2 के रहने वाले कारोबारी सत्यजीत कुंद्रा (38) समेत ऑटो में सवार 8 लोग घायल हो गए थे। इस हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ऑटो चालक की लापरवाही साफ-साफ दिख रही है। डॉक्टर की मौत के बाद सेक्टर 17 थाना पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि ऑटो में तीन लोगों के बैठने की मंजूरी है जबकि आठ लोग सवार थे। जिस लेन में यह हादसा हुआ वह कॉमर्शियल और एमरजेंसी वाहनों के लिए है। वहीं इस तरफ कोई साइकिल ट्रैक भी नहीं है। इस वजह से डॉक्टर और उनके दोस्त को इस लेन पर उतरना पड़ा। जानकारी के मुताबिक इसी ऑटो का 13 मई 2023 को लाल बत्ती जंप का एक चालान दर्ज है।
विज्ञापन

सत्यजीत कुंद्रा ने अपनी शिकायत में कहा था कि हरियाणा नंबर के एक ऑटो ने उन्हें और उनके साथी लखविंदर सिंह को पीछे से बुरी तरह टक्कर मार दी थी। हादसे में उन दोनों के अलावा ऑटो सवार सभी यात्री घायल हो गए थे। घायलों को सेक्टर 16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने भैंसा टिब्बा की लेबर कॉलोनी, एमडीसी, पंचकूला के रहने वाले ऑटो चालक सोनू (20) को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


सुखना से सैर कर मोहाली लौट रहे थेसत्यजीत कुंद्रा ने कहा था कि घटना वाले दिन सुबह 5.45 बजे वह अपने दोस्त लखविंदर सिंह के साथ साइक्लिंग के लिए निकले थे। वह सुखना लेक तक होते हुए वापस अपने घर जा रहे थे। जब वह मटका चौक पार कर सेक्टर 16/17 लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो सुबह लगभग 7.15 बजे हादसा हो गया। इसमें उन दोनों को काफी चोटें आईं और ऑटो भी पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक जांच के लिए नमूने भी लिए
थाना पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की थी और घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी करवाई गई थी। मौके पर काफी खून भी बिखरा हुआ था। खून के सैंपल भी इकट्ठे किए गए थे। वहीं ऑटो और क्षतिग्रस्त साइकिलों को कब्जे में ले लिया गया था। हादसे की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। पुलिस के मुताबिक हादसे में एक 48 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति, बापूधाम कॉलोनी का ननके, उसकी पत्नी पूजा, उसका बेटा आरू, बेटी अंशिका, बापूधाम की ही एक महिला कांति, सेक्टर-37 के 10 साल के गुरबीर सिंह इलाज के लिए सेक्टर-16 अस्पताल में दाखिल हुए थे। वहीं, एक अज्ञात घायल व्यक्ति को पीजीआई दाखिल करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed