फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auto driver arrested for robbing actress Alankrita, all three robbers absconding

अभिनेत्री अलंकृता से लूटपाट में ऑटो चालक गिरफ्तार, तीनों लुटेरे फरार

Sat, 11 Sep 2021 02:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Auto driver arrested for robbing actress Alankrita, all three robbers absconding
चंडीगढ़। सेक्टर-27डी स्थित अभिनेत्री अलंकृता सहाय के घर से चाकू की नोक पर छह लाख की नकदी लूटने वाले तीनों लुटेरे वारदात को अंजाम देने ऑटो से पहुंचे थे। पुलिस ने वारदात में शामिल मोहाली के शाहीमाजरा निवासी ऑटो चालक प्रेम उर्फ मोटू (35) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी से पुलिस ने 10 हजार की नकदी व एटीएम कार्ड बरामद किया है, जबकि तीन मुख्य आरोपियों अर्जुन उर्फ नेपाली, सुनील उर्फ सन्नी व अर्जुन कुमार फरार हैं। शनिवार को पुलिस आरोपी प्रेम को जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।
विज्ञापन

सेक्टर-26 थाने में शुक्रवार की शाम प्रेस वार्ता में एसपी केतन बंसल ने बताया कि 7 सितंबर को अलंकृता के सेक्टर-27 डी स्थित घर में घुसकर तीन युवकों ने छह लाख की नकदी व एटीएम से 20 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए थे। जांच में सामने आया था कि लुटेरे वारदात को अंजाम देेने ऑटो से आए थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए सेक्टर-26 थाना पुलिस और आपरेशन सेल की संयुक्त टीम गठित की गई थी। शुक्रवार को मिली सूचना पर टीम ने शाहीमाजरा निवासी ऑटो चालक प्रेम को दबोच लिया। पूछताछ में प्रेम ने बताया कि आरोपी उसे 15 हजार रुपये देकर फरार हो गए थे। इसमें 4 हजार रुपये उसने ऑटो की किस्त भरी, जबकि एक हजार खाने-पीने में खर्च कर दिए। वारदात के एक दिन पहले भी आरोपियों ने अलंकृता के घर में घुसने का प्रयास किया था, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। पुलिस के मुताबिक, फर्नीचर पहुंचाने के दौरान अलंकृता के पास ज्यादा नकदी देखकर आरोपियों ने लूट की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस
पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया था कि 30 अगस्त को उनके घर फर्नीचर आया था। इन तीनों लुटेरों में से एक आरोपी फर्नीचर देने वाला था। इसके बाद पुलिस ने मोहाली स्थित फर्नीचर की दुकान में पहुंचकर आरोपी का रिकार्ड खंगाला। पता चला कि उसका नाम अर्जुन उर्फ नेपाली है और वह करीब 15 दिन से दुकान पर काम कर रहा था। जांच में यह भी पता चला कि अर्जुन पंजाब में दर्ज चोरी के केस में रोपड़ जेल में सजा काट चुका था। इसके बाद पुलिस आरोपी के घर शाहीमाजरा पहुंची, यहां दो अन्य आरोपियों अर्जुन कुमार व सुनील की पहचान की गई। पूछताछ में पता चला कि ये सभी आरोपी पिछले कई दिनों से ऑटो में घूम रहे हैं। इसके बाद ऑटो की पहचान कर चालक को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed