{"_id":"570176a64f1c1b572bc810fa","slug":"audio-video-room-will-created-in-rock-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों को सुविधा, रॉक गार्डन में बनाया जाएगा ऑडियो वीडियो रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों को सुविधा, रॉक गार्डन में बनाया जाएगा ऑडियो वीडियो रूम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
रॉक गार्डेन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉक गार्डन में पर्यटकों एवं शहर के लोगों को ऑडियो वीडियो रूम बनाया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को नेकचंद के बनाए रॉक गार्डन और शहर के अन्य पर्यटन स्थलों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
रॉक गार्डन निर्माता पद्मश्री नेकचंद के जन्मदिवस केदौरान यह घोषणा चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से की गई थी। इसका प्लान तैयार कर लिया गया है। इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन केगृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि पर्यटकों के लिए ऑडियो वीडियो रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
जहां पर लोगाें को रॉक गार्डन निर्माता नेकचंद और रॉक गार्डन केबारे में जानकारी मिलेगी। इसके अलावा यहां पर आने वाले पर्यटकों को शहर केपर्यटन स्थल कैपिटल कॉम्प्लेक्स, रोज गार्डन, रॉक गार्डन, सुखना लेक सहित अन्य जानकारी मिलेगी। इससे रॉक गार्डन आने वाले पर्यटकों को सारी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
वहीं बनाया जाएगा म्यूजियम
रॉक गार्डन के अंदर नेकचंद का म्यूजियम बनाया जाएगा। इसमें नेकचंद की साइकिल सहित उनकी ओर से बनाए गई चीजें यहां पर रखी जाएगी। इसके साथ ही यहां पर डॉल म्यूजियम भी बनाया जाएगा। शहर केआने वाले पर्यटकों को इसका लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।