फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Audi fled after seeing Mohali PCR: Three suspicious youths entered Chandigarh, left it in Dadumajra and fled

मोहाली पीसीआर को देख भगाई ऑडी: चंडीगढ़ में घुसे तीन संदिग्ध युवक, डड्डूमाजरा में छोड़कर भागे

Tue, 21 Jan 2025 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Jan 2025 10:11 AM IST
सार

पीसीआर संदिग्ध कार सवारों का पीछा करती हुए डड्डूमाजरा कॉलोनी पहुंची। इसी बीच स्कूल की छुट्टी के बाद सड़क से घर जा रहे स्कूली बच्चे तेज रफ्तार कार से बाल-बाल बचे। कॉलोनी की गलियों में लोगों ने पीछे हटकर खुद को बचाया।

विज्ञापन
Audi fled after seeing Mohali PCR: Three suspicious youths entered Chandigarh, left it in Dadumajra and fled
ऑडी का पीछा करती पीसीआर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मोहाली फेज-6 मे सोमवार दोपहर सवा एक बजे ऑडी सवार तीन संदिग्ध युवक पीसीआर गाड़ी को देखकर कार को दौड़ाते हुए चंडीगढ़ की तरफ भाग निकले। संदिग्ध युवकों की कार के फुटपाथ से टकराने के बाद गाड़ी का टायर फटने के साथ शीशा टूट गया। 
विज्ञापन


उनका पीछा करती हुई पीसीआर डड्डूमाजरा कॉलोनी पहुंच गई। कॉलोनी में ऑडी सवारों का पुलिस पीछा करती रही। इसी बीच आगे का रास्ता बंद होने पर ऑडी सवार तीनों युवक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पीसीआर मुलाजिमों ने उनका सात से आठ किलोमीटर तक पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। ऑडी कार का नंबर एचआर 70 ई 5565 है।
विज्ञापन




डीएसपी नवीन पाल सिंह लेहल ने बताया कि फेज-6 मोटर मार्केट के पास पीसीआर गश्त कर रही थी। इसी बीच ऑडी सवार तीन संदिग्ध पुलिस को देखकर फेज-1 की तरफ भागने लगे। पीसीआर ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन मोहाली बस स्टैंड की तरफ सीधा जाकर उन्होंने यू टर्न ले लिया। इसके बाद दारा स्टूडियों की तरफ जाकर फिर यूटर्न लिया और मोटर मार्केट से होकर चंडीगढ़ में प्रवेश कर गए। इस दौरान सेक्टर 39 में चंडीगढ़ पुलिस का नाका तोड़ने के बाद कार फुटपॉथ से टकरा गई। इसके बावजूद संदिग्ध कार को दौड़ाते हुए डड्डूमाजरा कॉलोनी में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीआर को पीछा करते देख लगा कार में गैंगस्टर हैं

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक महिला सिपाही संदिग्ध युवकों को पकड़ने के लिए डंडा लेकर दौड़ रही थी। एक बाइक पर लिफ्ट भी ली लेकिन संदिग्ध गांव की गलियों में कहीं गायब हो गए। पीसीआर का इस तरह पीछा करना एकाएक गांव वालों को लगा कि ऑडी में कोई गैंगस्टर है। वहीं, घटना के बाद मलोया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवकों की तलाश में जुट गई।

बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे, लोगों ने पीछे हटकर बचाई जान

पीसीआर संदिग्ध कार सवारों का पीछा करती हुए डड्डूमाजरा कॉलोनी पहुंची। इसी बीच स्कूल की छुट्टी के बाद सड़क से घर जा रहे स्कूली बच्चे तेज रफ्तार कार से बाल-बाल बचे। कॉलोनी की गलियों में लोगों ने पीछे हटकर खुद को बचाया। एक महिला ने बताया कि उसके बच्चे सड़क पर खेल रहे थे, ऑडी कार की रफ्तार बहुत तेज थी। इस दौरान कॉलोनी में मकान नंबर 2407 के पास रास्ता बंद होने के कारण आरोपी दोपहर एक बजकर 27 मिनट पर कार छोड़कर पैदल गांव की तरफ भाग गए। इस समय पीसीआर मुलाजिम 20 मीटर पीछे थे। पीसीआर मुलाजिम कार को कब्जे में लेकर सेक्टर 39 थाने ले गए। जहां डीडीआर दर्ज करने के बाद कार को मोहाली फेज-1 के हवाले कर दिया गया। मोहाली फेज-1 के एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि कार के नंबर से जांच की जा रही है। कार से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed