फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   auction of shop in AC mandi in mohali

करोडों की एसी मंडी में लगेगी दुकानों की बोली

Wed, 10 Feb 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 10 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
auction of shop in AC mandi in mohali

मोहाली सेक्टर-65 में राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से करीब तीन साल पहले बनाई गई एसी सब्जी मंडी में जल्द ही तेजी जाएगी। वहीं, लोग भी बढ़िया सब्जी व फल खरीद पाएंगे। यह संभव होने जा रहा है मंडी बोर्ड के प्रयास से।

विज्ञापन


मंडी बोर्ड ने वहां पर बनाई गई 31 के करीब होलसेल की दुकानों को नीलाम करने का फैसला लिया है। नीलामी 15 फरवरी को होगी। इसके लिए मंडी बोर्ड ने सारा प्लान तैयार कर लिया है। उसी के मुताबिक ही लोगों को नीलामी में बोली देनी होगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक करीब 50 करोड़ की लागत से मंडी बोर्ड ने सेक्टर-65 में पहली एसी सब्जी मंडी बनाई थी। मंडी 12.5 एकड़ जगह में बसी है। इस पर करीब पचास करोड़ की लागत आई है। इसमें सारे काम इलेक्ट्रानिक विधि से किए जाने थे। मंडी तीन हिस्सों में बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दो मंजिला 34 दुकानें हैं। जबकि  परचून की 95 हैं। लेकिन थोक की दुकानें नीलाम न होने से मंडी शुरू नहीं हो पाई थी। ऐसे में अधिकतर किसान भी मंडी में आने से परहेज करते थे। वहीं, सफेद हाथी बनकर रह गई थी।

नीलामी के यह शर्तें रखी गई हैं
नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोगों को पहले डेढ़ लाख रुपये अर्नेस्ट फीस के रूप में जमा करवाना होंगे। वहीं, नीलामी में कामयाब रहने वाले व्यक्ति को तय शर्तो पर हस्ताक्षर करने होंगे। वहीं, बोली जीतने वाले व्यक्ति को कुल रकम का 25 प्रतिशत मौके पर जमा करवाना होंगे।

75 प्रतिशत रकम 12 फीसदी ब्याज के साथ भरनी होगी। वहीं, अगर बोली जीतने के बाद यदि कोई व्यक्ति मौके पर 25 प्रतिशत रकम जमा नहीं करवा पाया तो उसकी अर्नेस्ट मनी जब्त कर ली जाएगी। वहीं, किन्हीं कारणों से बोली रद होती है तो किसी भी तरह का ब्याज नहीं दिया जाएगा।


अप्रैल से शुरू हो जाएगी मंडी
मंउी बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि  मंडी बोर्ड ने अप्रैल 2016 से मंडी को पूरी तरह शुरू करने का फैसला लिया है। विभाग का कहना है कि उक्त मंडी के शुरू होने से आम लोगों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed