फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   atul maheatul maheshwari scholarship written exam

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज, फॉलो करें ये जरूरी टिप्स

Sun, 15 Nov 2015 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Nov 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
atul maheatul maheshwari scholarship written exam

सेक्टर-27 स्थित मोतीराम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए हर साल यह परीक्षा आयोजित की जाती है।

विज्ञापन


परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए ट्राइसिटी और साथ के शहरों के विद्यार्थियों ने जबर्दस्त उत्साह दिखाया है। 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट परीक्षा में हिस्सा लेंगे। मोतीराम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को परीक्षा सुबह 10 से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ सेंटर में परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों को करीब एक हफ्ता पहले ही ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

शनिवार तक भी अगर किसी स्टूडेंट को यह नहीं मिला तो वह गूगल में यह लिंक http://foundation.amarujala.com/amcadmitcard/ डाले। ऐसा करने पर एक पेज खुलेगा  AMC ADMIT CARD. इसके नीचे सर्च का ऑप्शन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां स्टूडेंट आवेदन फार्म में भरे मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। अगर किसी वजह से एडमिट कार्ड अपलोड नहीं हो पाया तो भी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट कोई भी पहचान पत्र (आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्कूल-कालेज आई कार्ड) के जरिये परीक्षा केंद्र पर दिखाकर परीक्षा दे सकेंगे।

स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी बातें
-स्टूडेंट परीक्षा केंद्र पर सुबह 9.30 बजे तक पहुंचें।
-परीक्षा 1.30 घंटे की होगी।
-परीक्षार्थियों को 10 मिनट पहले ओएमआर शीट दी जाएगी। ओएमआर शीट पर नाम लिखने के लिए 2 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे।
-अभ्यर्थी एडमिट कार्ड और स्कूल, कॉलेज का आई कार्ड साथ लेकर आएं।
-परीक्षा केंद्र मेंमोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पाबंदी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed