पर्यटक ध्यान दें, 10 दिन तक सुखना लेक सील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखना लेक पर बर्ड फ्लू कंफर्म होने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने 10 दिन के लिए सुखना लेक सील कर दी है। चंडीगढ़ पुलिस ने लेक पर सुबह जॉगिंग करने आए लोगों को भी वापस भेज दिया, क्योंकि अभी वायरस फैलने का खतरा है। इस दौरान हरियाणा और पंजाब के कई आईएएस अफसर भी मौजूद रहे।
जब बतखों को मारने का अभियान शुरू हुआ तो सुखना के सामने वाली सड़क पर बैरिकेड लगाकर उसे बंद कर दिया गया। देर रात तक सड़क पर आवागमन बंद रहा। पुलिस के जवान झील के चारों तरफ खड़े थे। इसके अलावा लेक के चारों तरफ पंफलेट लगाकर भी लोगों से अंदर नहीं आने की अपील की गई थी। ऐसे में वीरवार को सुखना लेक पर्यटकों से पूरी तरह सुनसान पड़ी रही।
रेस्टोरेंट, शॉप और बोटिंग भी बंद
चंडीगढ़ प्रशासन ने सुखना लेक की सभी शॉप, रेस्टारेंट व बोटिंग को बंद कर दिया है। कार्यवाहक डीसी विवेक प्रताप ने बताया कि जब तक बर्ड फ्लू का वायरस पूरी तरफ से खत्म नहीं हो जाता, तब तक सभी शॉप व रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। लेक पर पर्यटकों की एंट्री भी अगले आदेश तक बंद रहेगी।
रोजाना दो लाख का नुकसान
अधिकारियों ने बताया कि सुखना पर दुकानों, रेस्टोरेंट व बोटिंग से रोजाना दो लाख रुपये का कारोबार होता है। दुकानों व रेस्टोरेंट से करीब एक लाख 10 हजार रुपये की कमाई होती है, जबकि बोटिंग से रोजाना 90 हजार रुपये। यह पीक टाइम है। इस दौरान पर्यटक काफी संख्या में आते हैं।